Sunny Deol इन 8 फिल्मों से करेंगे धमाका, 4 रिलीज होगी 2026 में-3 आएंगी 2027 में

Published : Sep 18, 2025, 07:02 AM IST

फिल्म जाट से धमाका करने वाले सनी देओल दोबारा बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने के मूड में हैं। वे एक के बाद एक फिल्में साइन कर रहे हैं। इसी बीच उनकी एक और फिल्म की घोषणा की गई है, जिसका नाम इक्का है। आइए, जानते हैं उनकी आने वाली फिल्मों के बारे में...

PREV
19
सनी देओल की अपकमिंग फिल्में

सनी देओल आने वाले सालों में करीब 8 फिल्मों में नजर आएंगे। हालांकि, इसमें से कोई भी फिल्म इस साल यानी 2025 में रिलीज नहीं होगी। उनकी फिल्में 2026, 2027 और 2028 तक रिलीज होगी। जानते हैं इनके बारे में डिटेल हैं।

29
फिल्म बॉर्डर 2

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की रिलीज की बात करें तो ये 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। फिल्म के डायरेक्टर अनुराग सिंह है। इसमें सनी के साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा लीड रोल में हैं। फिलहाल फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है।

39
फिल्म लाहौर 1947

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी की फिल्म लाहौर 1947 भी 2026 में रिलीज होगी। इसमें सनी के साथ प्रिटी जिंटा, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और शबाना आजमी लीड रोल में हैं। ये फिल्म असगर वजाहत के नाटक जिन लाहौर नहीं वेख्या वो जन्मिया ही नहीं पर बेस्ड है।

ये भी पढ़ें... 2025 में देश की इन 10 फिल्मों ने किया वर्ल्डवाइड BO पर राज, NO.1 पर इसकी बादशाहत

49
फिल्म रामायण पार्ट 1

सनी देओल डायरेक्टर नितेश तिवारी की फिल्म रामायण पार्ट में भी नजर आएंगे। इस मूवी में वे हनुमान का रोल प्ले कर रहे हैं। ये फिल्म 2026 की दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश लीड रोल में हैं।

59
फिल्म इक्का

डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा की फिल्म इक्का भी 2026 में देखने मिलेगी। ये फिल्म ओटीटी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। मूवी में सनी के साथ अक्षय खन्ना लीड रोल में हैं।

69
फिल्म कोल किंग

सनी देओल डायरेक्टर अनिल शर्मा के साथ एक बार फिर धमाल मचाने आ रहे हैं। वे फिल्म कोल किंग में नजर आएंगे। ये फिल्म कोल माफिया की पृष्ठभूमि पर आधारित है। मूवी 2027 में रिलीज होगी।

79
फिल्म जाट 2

फिल्म जाट के बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के बाद ही इसके सीक्वल की घोषणा कर दी गई थी। बता दें कि सनी की जाट 2, 2027 में सिनेमाघरों में देखने मिलेगी। फिलहाल इसकी शूटिंग को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आई है।

89
फिल्म रामायण पार्ट 2

सनी देओल रामायण पार्ट में भी नजर आएंगे। नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की ये फिल्म 2027 की दीवाली के मौके पर रिलीज होगी। ये मल्टीस्टारर फिल्म है।

ये भी पढ़ें... Jolly LLB 3 को 2025 की टॉप ओपनिंग कॉमेडी फिल्म बनने इसे पछाड़ना होगा, देखें 5 मूवी का रिकॉर्ड

99
फिल्म गदर 3

डायरेक्टर अनिल शर्मा ने सनी देओल के साथ गदर 3 की भी घोषणा कर दी है। फिल्म की कहानी पर काम किया जा रहा है। ये मूवी 2028 में रिलीज होगी। इसमें सनी के साथ उत्कर्ष शर्मा लीड रोल में होंगे।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories