'बॉर्डर 2' में सनी देओल संग होगी इस सुपरस्टार की धमाकेदार एंट्री, जानें कौन?

Published : Aug 23, 2024, 05:11 PM IST
Sunny Deol Movie Border 2

सार

'ग़दर 2' की सफलता के बाद सनी देओल 'बॉर्डर 2' लेकर आ रहे हैं। फिल्म में सनी के साथ वरुण धवन भी नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे और यह 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'ग़दर 2' की अपार सफलता के बाद अब सनी देओल अपनी एक और पुरानी ब्लॉकबस्टर फिल्म के सीक्वल पर लग गए हैं। हम बात कर रहे हैं 'बॉर्डर 2' की, जिसका प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। 1997 में आई जेपी दत्ता निर्देशित ब्लॉकबस्टर 'बॉर्डर' के इस सीक्वल में स्टार कास्ट में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। सनी देओल इस फिल्म में अहम् भूमिका में होंगे, लेकिन उनके साथ कई नए चेहरे पर इसमें एंट्री ले रहे हैं। इनमें से एक हैं वरुण धवन। फिल्म में उनकी एंट्री के कयास लंबे समय से लग रहे थे, लेकिन अब खुद सनी देओल ने इसकी पुष्टि कर दी है।

सनी देओल ने की 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन की एंट्री की पुष्टि

सनी देओल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वरुण धवन की एंट्री के बारे में बताया गया है। वीडियो के  बैकग्राउंड में 'बॉर्डर' का पॉपुलर गाना 'संदेशे आते हैं' बज रहा है और स्क्रीन पर टेक्स्ट के साथ युद्ध के कुछ सीन्स की झलक देखने को मिल रही है। जो अंग्रेजी टेक्स्ट स्क्रीन पर आ रहे हैं, उनका हिंदी अनुवाद है, "भारत की सबसे बड़ी वॉर फिल्म और बड़ी हो रही है। बॉर्डर 2 में वरुण धवन का स्वागत है।" बैकग्राउंड में एक डायलॉग भी सुनाई देता है, जो इस प्रकार है, "दुश्मन की हर गोली से जय हिन्द बोलकर टकराता हूं। जब धरती मां बुलाती है सब छोड़कर आता हूं। हिंदुस्तान का फौजी हूं मैं।"

 

 

सनी देओल ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "बॉर्डर 2 की बटालियन में फौजी वरुण धवन का स्वागत है।"

'बॉर्डर 2' की स्टार कास्ट और डायरेक्टर

'बॉर्डर 2' में सनी देओल और वरुण धवन के अलावा आयुष्मान खुराना, विनाली भटनागर और नितीश निर्मल की भी अहम् भूमिका है। फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करने जा रहे हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

और पढ़ें…

कौन है यह बॉलीवुड स्टार, जो पत्नी का ब्रेस्ट मिल्क चुराकर पी गया?

इन 10 फिल्मों ने पहले हफ्ते की सबसे ज्यादा कमाई, 'Stree 2' इस No. पर

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर