
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर 36 साल की हो गईं हैं। 1988 में दिल्ली में जन्मी वाणी अभी तक बॉलीवुड में फ्लॉप साबित हुईं हैं। डेब्यू से लेकर अबतक वे एक भी हिट नहीं दे पाई, जबकि उन्होंने इंडस्ट्री के टॉप स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की। घरवाले नहीं चाहते थे कि वाणी एक्टिंग फील्ड में अपना करियर बनाए, लेकिन वे अपनी जिद पूरी करने घरवालों के खिलाफ गईं, पहले मॉडलिंग और फिर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।
वाणी कपूर की पर्सनल लाइफ
दिल्ली में जन्मी वाणी कपूर के पिता शिव कपूर फर्नीचर का बिजनेस करते हैं। उन्होंने दिल्ली से पढ़ाई फिर इग्नू से टूरिज्म में बैचरल डिग्री हासिल की। जिसके बाद उन्होंने जयपुर, राजस्थान में ओबेरॉय होटल एंड रिसॉर्ट्स में इंटर्नशिप की। बाद में आईटीसी होटल के लिए काम किया। काम करने के दौरान उन्हें एलीट मॉडल मैनेजमेंट द्वारा मॉडलिंग के लिए साइन किया गया।
वाणी कपूर की बॉलीवुड में एंट्री
वाणी कपूर ने यशराज फिल्म्स की मूवी शुद्ध देसी रोमांस से डेब्यू किया। फिल्म में सुशांत सिहं राजपूत और परिणीति चोपड़ा लीड रोल में थे। फिल्म को ठीकठाक रिस्पॉन्स मिला। इसके बाद वाणी ने तमिल फिल्म आह कल्याणम में काम किया, जो हिंदी फिल्म बैंड बाजा बारात की रीमेक थी। फिल्म बुरी तरह पिटीं। फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार नानी लीड रोल में थे।
वाणी कपूर ने दिए 23 KISS
वाणी कपूर ने 2016 में आई यशराज फिल्म्स की बेफ्रिके में काम किया। रणवीर सिंह के साथ वाली इस फिल्म में वाणी ने स्क्रीन पर 23 किस किए, जिसकी बाद में काफी आलोचना भी हुई। फिल्म में वाणी को काफी बोल्ड और हॉट भी दिखाया गया था, लेकिन इसका फिल्म को फायदा नहीं हुआ। 70 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 103 करोड़ कमाए थे। फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा थे।
वाणी कपूर का फिल्मी करियर
वाणी कपूर ने 2013 में डेब्यू किया। 13 साल के करियर में वाणी ने शुद्ध देसी रोमांस, वॉर, बेफ्रिके, बेल बॉटम, चंडीगढ़ करे आशिकी, शमशेरा जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन कोई भी हिट नहीं हुई। वॉर जरूर ब्लॉकबस्टर रही, लेकिन इसका क्रेडिट ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ को मिला।
वाणी कपूर का वर्कफ्रंट
वाणी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो 2022 में आई शमशेरा के बाद वे इसी साल आई अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म खेल खेल में नजर आई। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के साथ ही फ्लॉप साबित हुई। 15 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म ने अभी 28 करोड़ का ही कलेक्शन किया है। वाणी अजय देवगन के साथ रेड 2 में नजर आएंगी, जो इसी साल रिलीज होगी। इसके अलावा वे बद्तमीज गिल में भी दिखाई देंगी।
ये भी पढ़ें...
81 में दिखना चाहते हैं अमिताभ बच्चन की तरह यंग, फॉलो करें 3 खास स्टेप
30 रोटी-दर्जनों केले एक बार में चट कर जाते थे सलमान खान, मजेदार है वजह
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।