जानें क्यों शाहरुख-सलमान को पीछे छोड़ देंगे सनी देओल, इस मामले में आगे निकलती दिख रही 'गदर 2'

Published : Mar 06, 2023, 06:06 PM IST
Gadar 2

सार

बॉलीवुड को अब सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान', शाहरुख की जवान और सनी देओल की 'गदर 2' का इंतजार है। हालांकि, जनता के बीच सनी देओल और उनकी फिल्म गदर 2 का क्रेज कुछ ज्यादा ही सिर चढ़कर बोल रहा है। 

मुंबई। शाहरुख खान की मूवी 'पठान' की सक्सेस के बाद अब बॉलीवुड को सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' और सनी देओल की 'गदर 2' का इंतजार है। हालांकि, जनता के बीच सनी देओल और उनकी फिल्म गदर 2 का क्रेज कुछ ज्यादा ही देखा जा रहा है। गदर 2 में सनी देओल एक बार फिर पाकिस्तान में घुसकर दुश्मन से लोहा लेते दिखेंगे। फिल्म में सनी देओल के एक्शन देखने के लिए दर्शकों में जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है। यही वजह है कि 'बुक माय शो' पर लाइक्स के मामले में सनी देओल ने शाहरुख और सलमान दोनों को पीछे छोड़ दिया है।

किसी का भाई किसी की जान :

सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' ईद के मौके पर रिलीज हो रही है। इस मूवी का बजट करीब 100 करोड़ के आसपास है। फिल्म में सलमान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल भी नजर आएंगी। हालांकि, बुक माय शो पर लाइक्स के मामले में यह फिल्म थोड़ा निराश कर रही है। फिल्म रिलीज होने में अब करीब डेढ़ महीने का वक्त बचा है और अभी तक इसे सिर्फ 16 हजार लाइक्स मिले हैं।

जवान :

इसी तरह शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी 'जवान' इसी साल जून में रिलीज होगी। फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपए के आसपास है। फिल्म के डायरेक्टर एटली हैं। इसमें शाहरुख के अलावा नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियमणि, सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर नजर आएंगे। फिल्म को रिलीज होने में अभी करीब 3 महीने का समय है। लेकिन बुक माय शो में इसे अभी तक सिर्फ 39 हजार लाइक्स ही मिले हैं।

गदर 2 :

वहीं, सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' इस साल 11 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म का बजट करीब 100 करोड़ रुपए है। फिल्म को रिलीज होने में अभी 6 महीने का समय है, लेकिन जिस तरह से पब्लिक में फिल्म को लेकर क्रेज देखा जा रहा है, उससे लगता है कि ये फिल्म न सिर्फ ब्लॉकबस्टर साबित होगी, बल्कि बॉलीवुड के कई रिकॉर्ड तोड़ देगी। बुक माय शो पर अभी तक फिल्म को 34 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। लेकिन जिस तरह से इसे पसंद किया जा रहा है, आने वाले टाइम में ये सबको पीछे छोड़ देगी। बता दें कि गदर 2 के डायरेक्टर अनिल शर्मा हैं। फिल्म में उनके बेटे उत्कर्ष भी काम कर रहे हैं।

ये भी देखें : 

इरफान पठान की बीवी के चेहरे पर दिखा मास्क, फेस न दिखाने पर लोग मार रहे ताने

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश