सुस्त हुई 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' की कमाई, दूसरे दिन कमाए महज इतने करोड़

Published : Oct 03, 2025, 07:30 PM IST
सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी

सार

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' वरुण धवन-जाह्नवी कपूर की फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ कमाए थे, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट आई है। ऐसे में आइए जानते हैं इसका दो दिनों का टोटल कलेक्शन। 

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। यह फिल्म रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर तगड़ी कमाई की। हालांकि, दूसरे दिन फिल्म की कमाई काफी धीमी हो गई। ऐसे में चलिए जानते हैं कि फिल्म ने दूसरे दिन कितने का कलेक्शन किया।

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने दो दिनों में की कितनी कमाई?

फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं दूसरे दिन यानी 03 अक्टूबर, 2025 को फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 13.25% थी। सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 6:30 बजे तक फिल्म ने भारत में लगभग 2.11 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। ऐसे में फिल्म ने भारत में दो दिनों में कुल 11.36 करोड़ रुपए की कमाई की है। हालांकि, ये आंकड़े अभी फाइनल नहीं हैं। इसमें थोड़ा हेर फेर हो सकता है। इस फिल्म का क्लैश ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' से हुआ है। इस वजह से भी फिल्म की कमाई में गिरावट देखी जा रही है।

ये भी पढ़ें..

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फ़िल्में, 'कांतारा चैप्टर 1' 90 CR कमाकर भी लिस्ट से बाहर

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari कब और किस OTT पर होगी रिलीज, पढ़ें पूरी डिटेल

कितना है 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' का बजट

'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' 60 करोड़ के बजट में बनी है। ऐसे में देखना खास होगा कि क्या यह फिल्म आने वाले दिनों में अपने बजट से ज्यादा कमाई कर पाती है या नहीं। कुछ फिल्म एनालिस्ट का कहना है कि फिल्म की कमाई आने वाले वीकेंड में बड़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ अपना थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद नवंबर मिड तक ओटीटी प्लेटफॉम नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। आपको बता दें इस फिल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया है। इसके प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और अश्विनी अय्यर तिवारी हैं। वहीं इसमें वरुण धवन और जान्हवी कपूर के अलावा सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल, अक्षय ओबेरॉय और अभिनव शर्मा भी अहम रोल में हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 vs Toxic: रणवीर की धुरंधर 2 या यश की टॉक्सिक, मार्च में भिड़ेंगी दो बड़ी फिल्में, अभी कौन आगे?
ShahRukh Khan का 'किंग' के बाद फराह खान की इस फिल्म में डबल रोल? दो डिफरेंट कैरेक्टर में आएंगे नजर