7 साल में सुशांत सिंह राजपूत ने किया था इन 11 फिल्मों में काम, एक ने तो 340 करोड़ से ज्यादा कमाए थे

Published : Jan 21, 2023, 03:20 PM ISTUpdated : Jan 21, 2023, 03:45 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनकी फ़िल्में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हैं। 7 साल के करियर में उन्होंने 11 फिल्मों (कैमियो छोड़कर) में काम किया था, जिनमें से 9 बड़े पर्दे पर आईं। स्लाइड्स में देखें उनका ट्रैक रिकॉर्ड

PREV
110

सुशांत ने 2013 में डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म 'काई पो छे' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और अमित साध की भी अहम भूमिका थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही थी। इस फिल्म का कलेक्शन लगभग 49.67 करोड़ रुपए रहा था। 

210

सुशांत की दूसरी फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' भी 2013 में ही आई और बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। मनीष शर्मा के निर्देशन वाली इस फिल्म का कलेक्शन 46.60 करोड़ रुपए के आसपास रहा था। फिल्म में वाणी कपूर और परिणीति चोपड़ा का भी अहम रोल था। 

310

2014 में सुशांत को आमिर खान और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म 'पीके' में महत्वपूर्ण रोल निभाते देखा गया। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 340.8 करोड़ रुपए कमाए थे और यह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 

410

दिबाकर बनर्जी के निर्देशन वाली 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी' सुशांत के करियर की चौथी फिल्म थी। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। फिल्म ने तकरीबन 27.05 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 

510

सुशांत सिंह राजपूत 2016 में फिल्म 'एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी' में लीड रोल में नजर आए और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग  133.04 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। सेमी हिट रही इस फिल्म का निर्देशन नीरज पांडे ने किया था। 

610

2017 में सुशांत 'राबता' में लीड रोल में नजर आए। डायरेक्टर दिनेश विजान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 25.67 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया और फ्लॉप साबित हुई। 

710

अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी 'केदारनाथ' बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रही थी। 2018 में रिलीज हुई इस फिल्म में सुशांत के साथ सारा अली खान लीड रोल में थीं। फिल्म का कलेक्शन लगभग 66.52 करोड़ रुपए रहा था। 

810

डायरेक्टर अभिषेक चौबे ने सुशांत सिंह राजपूत को लेकर 'सोनचिरैया' बनाई, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने लगभग 6.60 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 

910

2019 में सुशांत सिंह राजपूत ने फिल्म 'छिछोरे' में लीड रोल निभाया, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। इस फिल्म का कलेक्शन लगभग 153  करोड़ रुपए से ज्यादा रहा था। 

1010

बड़े पर्दे पर रिलीज हुईं 9 फिल्मों के अलावा सुशांत की दो फ़िल्में 'ड्राइव' और 'दिल बेचारा' सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई थीं। लेकिन दोनों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। इनमें से भी 'दिल बेचारा' सुशांत के निधन के बाद रिलीज हुई थी। 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories