Sushant Singh Rajput की 6 सबसे कमाऊ फ़िल्में, 3 ने 200 करोड़+ कमाए, एक हुई 700 CR पार

Published : Jun 14, 2025, 08:17 AM IST

बॉलीवुड के उभरते स्टार सुशांत सिंह राजपूत को गुजरे 5 साल हो गए हैं। 14 जून 2020 को उन्होंने महज 34 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा। बॉलीवुड में सुशांत का करियर महज 8 साल का रहा।  डालिए उनकी 6 सबसे कमाऊ फिल्मों पर एक नज़र...

PREV
16

6. शुद्ध देसी रोमांस (2013)

भारत में कमाई : 46.60 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड कमाई : 76.64 करोड़ रुपए

यह सुशांत सिंह राजपूत के करियर की दूसरी फिल्म थी। परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर उनके अपोजिट नज़र आई थीं। इस हिट फिल्म का डायरेक्शन मनीष शर्मा ने किया था।

26

5. काई पो छे (2013)

भारत में कमाई : 49.67 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड कमाई : 83.39 करोड़ रुपए

चेतन भगत के नॉवेल '3 मिस्टेक्स ऑफ़ माय लाइफ' पर बेस्ड इस फिल्म में सुशांत के साथ राजकुमार राव और अमित साध की भी अहम् भूमिका थी। अभिषेक कपूर ने इस फिल्म का डायरेक्शन किया था। SSR की यह डेब्यू फिल्म थी, जो सेमी हिट रही थी।

36

4. केदारनाथ (2018)

भारत में कमाई : 66.52 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड कमाई : 96.64 करोड़ रुपए

बॉक्स ऑफिस पर एवरेज प्रदर्शन करने वाली इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट सारा अली खान दिखी थीं, जिनकी यह पहली मूवी थी। यह फिल्म 2013 में केदारनाथ में आई बाढ़ पर बेस्ड थी।

46

3. एम.एस. धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी (2016)

भारत में कमाई : 133.04 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड कमाई : 215.4 करोड़ रुपए

नीरज पांडे के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही थी। इसमें क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की कहानी दिखाई गई थी। सुशांत सिंह राजपूत को धोनी के रोल में काफी पसंद किया गया था।

56

2. छिछोरे (2019)

भारत में कमाई : 153.09 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड कमाई : 215.41 करोड़ रुपए

इस सुपरहिट फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा जैसे कलाकार नज़र आए थे। यह सुशांत की मौत से पहले थिएटर्स में रिलीज हुई उनकी आखिरी फिल्म थी।

66

1.पीके (2014)

भारत में कमाई : 340.8 करोड़ रुपए

वर्ल्डवाइड कमाई : 769.89 करोड़ रुपए

यह 2014 की सबसे कमाऊ फिल्म थी, जिसका डायरेक्शन राजकुमार हिरानी ने किया था। फिल्म में आमिर खान लीड रोल थे, जबकि अन्य स्टार कास्ट में अनुष्का शर्मा और बोमन ईरानी के साथ सुशांत सिंह राजपूत भी शामिल थे। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories