सुष्मिता सेन ने लाइव आकर बताई हार्ट अटैक की डरावनी कहानी, हो गया था 95 फीसदी ब्लॉकेज

Published : Mar 04, 2023, 06:11 PM ISTUpdated : Mar 04, 2023, 06:54 PM IST
Sushmita Sen

सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। वहीं अब से कुछ समय पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर उस डरावने लम्हों की कहानी को खुद बयां किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, Sushmita Sen came live and told the horror story of heart attack । बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। वहीं अब से कुछ समय पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर उस डरावने लम्हों की कहानी को खुद बयां किया है।

इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बताई कहानी

सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक की खबर चौंकाने वाली थी । उनके फैंस उस दौरान के हालातों को जानना चाहते हैं। इसको लेकर फैंस सुष्मिता को मैसेज भी कर रहे थे। वहीं अब एक्ट्रेस ने इंस्टा पर लाइव आकर उस दिन की पूरी घटना बताई है। सुष्मिता सेन आज यानि 4 मार्च को इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स और फैंस के साथ रुबरु हुईं। उन्होंने डॉक्टर्स के साथ अपने शुभचिंतकों को थैंक्स कहा, एक्ट्रेस ने उनके हार्ट अटैक की खबर को पर्सनल रखने को लेकर मुंबई के नानावती अस्पताल के मैनेजमेंट को शुक्रिया कहा।

 

 

 

 

शुभकामनाओं के लिए कहा थैंक्स

सुष्मिता ने लाइव वीडियो में कहा कि, ‘पिछले कुछ समय में कई लोगों के साथ इतना कुछ हुआ है। हम तो केवल दुआओं को देख सकते हैं। मेरी हार्ट अटैक की खबर सार्वजनिक होने के बाद आप लोगों का बहुत प्यार और शुभकामनाएं मिलने लगी थीं। ये मेरी लाइफ में सबसे अहम सीख थी। मैं इतना अपनापन और शुभकामनाओं के लिए बहुत आभारी हूं, आप सभी से प्यार करती हूं, थैंक्स।‘

डॉक्टर्स को कहा धन्यवाद

सुष्मित ने आगे कहा कि ‘कई लोगों ने मेरी लाइफ सेफ करने में मदद की। इसके लिए कुछ एक्सपर्ट लोगों की एक पूरी फौज लगी हुई थी, मैं आपको कहना चाहती हूं कि ये मेरी थैंक्स पोस्ट है जो इंस्टाग्राम लाइव है। ये एक्सपर्ट मेरी जान बचाने के लिए जिस तरह से जुटे रहे... उन्होंने इस बात का भी ध्यान रखा कि मुझे अपनी प्राइवेसी सबसे ज्यादा पसंद है। यही वजह है कि मेरे हार्ट अटैक की खबर को शेयर नहीं किया गया था।

ये भी पढ़ें - 

Shark Tank India की जज नमिता थापर का खुलासा- मां बनने के लिए दो बार IVF ट्रीटमेंट कराया, लेकिन...

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश