EX हस्बैंड ऋतिक रोशन और बॉयफ्रेंड के साथ सुजैन खान ने की मस्ती, यूजर्स हुए हैरान

Published : Dec 31, 2024, 03:28 PM IST
Hrithik Roshan

सार

ऋतिक रोशन, सुजैन खान, सबा आजाद और अर्सलान गोनी दुबई में साथ वेकेशन मना रहे हैं। सुजैन ने फैमिली फोटोज शेयर कीं, सोशल मीडिया पर चर्चा गर्म।

एंटरटेनमेंट डेस्क. साल 2025 शुरू होने वाला है। ऐसे में सभी बॉलीवुड सेलेब्स वेकेशन पर निकल पड़े हैं। वहीं ऋतिक रोशन अपने बेटे ऋदान, गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ दुबई में वेकेशन मना रहे हैं। खास बात तो यह है कि वेकेशन पर उनके साथ उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान और उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी हैं।

सुजैन खान ने शेयर की यह तस्वीर

इस खास वेकेशन की फोटोज सुजैन खान ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, वो अर्सलान, ऋतिक, उदय चोपड़ा, सबा आजाद और बेटा ऋदान के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए सुजैन ने कैप्शन में लिखा, 'ये सारे ग्लिटर गोल्ड से ज्यादा हैं। फैमिली टाइम।' वहीं कुछ फोटोज में सुजैन खान के साथ जायद खान, नरगिस फाखरी, टोनी बिज भी दिखाई दे रहे हैं। अब यह फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं लोग ऋतिक और सुजैन को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये कैसा रिश्ता है जहां एक्स हस्बैंड और बॉयफ्रेंड साथ घूम रहे हों।

शादी के 14 साल बाद हुआ था ऋतिक-सुजैन का तलाक

आपको बता दें सुजैन खान की पहली शादी साल 2000 में ऋतिक रोशन से हुई थी। हालांकि, शादी के 14 साल बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया। इस शादी से कपल के 2 बेटे हैं, जिनका नाम ऋदान और ऋहान है। तलाक के कुछ साल बाद सुजैन का दिल अर्सलान गोनी पर आ गया और दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। वहीं ऋतिक भी इन दिनों सबा आजाद के साथ रिलेशनशिप में हैं। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी कर लेंगे। हालांकि, इस बारे में अभी तक उन्हें चुप्पी नहीं तोड़ी है। ऋतिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो 'वॉर 2' की शूटिंग में बिजी हो गए हैं, जिसमें उनके साथ जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी हैं।

और पढ़ें..

'मैंने शो से कई लोगों को निकाला..' अनुपमा के डायरेक्टर ने दिया चौंकाने वाला बयान

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sanjay Gupta Upcoming Movies: संजय गुप्ता की ये 4 फ़िल्में रह गईं अधूरी, एक में होते टाइगर श्रॉफ!
SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा