सो कॉल्ड 'पप्पू' से डर गए..राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म होने पर ये क्या बोल गईं स्वरा भास्कर

Published : Mar 24, 2023, 07:27 PM ISTUpdated : Mar 24, 2023, 07:28 PM IST
Swara Bhasker

सार

राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म होने पर तमाम राजनीतिक हस्तियों के साथ ही बॉलीवुड एक्टर्स के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इसी बीच, स्वरा भास्कर ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर रिएक्ट किया है। 

Swara Bhasker Reaction on Rahul Gandhi Membership: लोकसभा सचिवालय ने शुक्रवार को राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म कर दी। इसके साथ ही अब राहुल सांसद नहीं हैं। इस मामले पर तमाम राजनीतिक हस्तियों के साथ ही बॉलीवुड एक्टर्स के भी रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इसी बीच, स्वरा भास्कर ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने पर रिएक्ट करते हुए कुछ ऐसी बात कह दी, जिससे लोग शॉक्ड हैं।

आखिर ऐसा क्या बोल गईं स्वरा भास्कर?

स्वरा भास्कर ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने पर ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- वे सो कॉल्ड 'पप्पू' से कितना डरे हुए हैं। राहुल गांधी की बढ़ती पॉपुलैरिटी और विश्वसनीयता को रोकने के लिए कानून का गलत इस्तेमाल किया गया है। राहुल गांधी 2024 का चुनाव न लड़ सकें, इसके लिए ये रणनीति तैयार की गई है। लेकिन इससे तो राहुल गांधी का कद और बढ़ेगा।

स्वरा भास्कर के रिसेप्शन में पहुंचे थे राहुल गांधी :

बता दें कि स्वरा भास्कर ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से शादी की है। शादी के बाद उन्होंने दिल्ली में ग्रैंड रिसेप्शन दिया था, जिसमें राहुल गांधी भी पहुंचे थे। राहुल के अलावा इस रिसेप्शन में आप नेता अरविंद केजरीवाल, जया बच्चन, शशि थरूर, प्रियंका चतुर्वेदी, सीताराम येचुरी और अखिलेश यादव भी पहुंचे थे।

भारत जोड़ो यात्रा में भी शामिल हुई थीं स्वरा :

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान स्वरा भास्कर उनके साथ नजर आई थीं। स्वरा भास्कर उज्जैन में इस यात्रा से जुड़ी थीं। इस दौरान वो राहुल गांधी को गुलाब के फूल देती दिखी थीं। स्वरा ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था- ये फूल एक युवा लाया था और काफी देर से वो इसे राहुल गांधी को देने का प्रयास कर रहा था। मैं उसके ये फूल राहुल गांधी तक पहुंचा रही हूं। नफरत के खिलाफ और देश के साथ खड़े हों।

इस फिल्म में दिखेंगी स्वरा भास्कर :

वर्क फ्रंट की बात करें तो स्वरा भास्कर जल्द ही फिल्म ‘मिसेज फलानी’ में नजर आएंगी। स्वरा को आखिरी बार फिल्म‘जहां चार यार’ में देखा गया था। इसमें उनके अलावा शिखा तलसानिया, पूजा चोपड़ा और मेहर विज ने भी काम किया है। कमल पांडे के डायरेक्शन में बनी इस मूवी को विनोद बच्चन ने प्रोड्यूस किया है।

ये भी देखें : 

संसद सदस्यता खत्म होने के बाद अब आगे क्या? क्या चुनाव लड़ पाएंगे राहुल गांधी, जानें ऐसे ही 6 सवालों के जवाब

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Ikka Teaser: रहमान डकैत से मिले तारा सिंह, 29 साल बाद सनी-अक्षय को साथ देख लोग यूं ले रहे मजे
Border 2 Collection Day 12: सनी देओल की दहाड़ का निकला दम, कमाई उड़ाएगी होश