Salman Khan के चेहरे पर दिखी सूजन, आखिर क्या है वजह, फैन्स हुए बुरी तरह परेशान

Published : Oct 02, 2023, 07:05 PM IST
Salman Khan

सार

 सलमान एक पब्लिक अपीयरेंस में नज़र आए तो उनके चेहरे पर सूजन थी, जिसे देखकर फैंस चिंतित हो गए।  हालांकि वे पूरी मस्ती से डांस कर रहे थे, उन्हें हेल्थ को लेकर कोई इशु समझ में नहीं आ रहा था । लेकिन फैंस की निगाहों ने उनके चेहरे कू सूजन को देख लिया था । 

एंटरटेनमेंट डेस्क, Swelling seen on Salman Khan face । सलमान खान ( Salman Khan ) के फैंस उनके अगले प्रोजेक्ट 'टाइगर 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, दिल्ली में एक इवेंट में परफॉर्म करने पहुंचे सलमान खान को देखकर फैंस सरप्राइज हो गए। कई यूजर्स ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई है ।

वायरल वीडियो में सलमान खान अपनी मूवी 'दबंग' के गाने पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। वे अपने को- डांसर के साथ स्टेज पर जमक एन्जॉय करते दिख रहे हैं । जहां कई फैंस ने उनकी स्टेज पर वापसी को लेकर एक्साइटमेंट जताया है। वहीं दूसरे यूजर्स ने उनसे अपनी हेल्थ को लेकर अलर्ट रहने के लिए कहा है।

सलमान खान के चेहरे पर दिखी सूजन

सलमान खान के फैंस इस समय बेहद एक्साइटेड हैं, और उनके अगले प्रोजेक्ट 'टाइगर 3' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । भाईजान ने हाल ही में अपनी अपकमिंग मूवी का रिलीज किया है। वहीं अब जब सलमान एक पब्लिक अपीयरेंस में नज़र आए तो उनके चेहरे पर सूजन थी, जिसे देखकर फैंस चिंतित हो गए।

यहां देखें वीडियो:

 

 

एक फैन क्लब ने एक कार्यक्रम में सलमान द्वारा डांस फ्लोर पर धमाल मचाते हुए एक वीडियो शेयर किया है । सलमान खान स्टेज पर अपने 'दबंग' फिल्म के गाने 'हमका पीनी है' पर डांस करते नजर आ रहे हैं । ब्लैक टी-शर्ट, मैचिंग ट्राउजर और सिल्वर जैकेट पहने सुपरस्टार बेहद हैंडसम दिख रहे हैं। वहीं उनके साथ कई और डांसर्स भी परफॉर्म करते दिख रहे हैं।

फैंस ने किए जमकर कॉमेन्ट

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आया, लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई । एक फैंस ने लिखा, 'भाई का कमबैक डेंजरस होने वाला है', दूसरे ने लिखा, 'The Unbearable Weight of Massive Talent'.। हालांकि, सोशल मीडिया पर लोगों का एक ग्रुप ऐसा भी था जिसने सलमान की सेहत पर चिंता जताई है । जहां एक ने लिखा, 'उन्हें अपने स्वास्थ्य का उचित ख्याल रखना चाहिए', वहीं दूसरे ने लिखा, 'टाइगर 3 के बाद थोड़ा ब्रेक लेकर हेल्थ पर ध्यान दे... फिर वापस आए... ऐसे तो नहीं चलेगा।'

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Dhurandhar 2 vs Toxic: रणवीर की धुरंधर 2 या यश की टॉक्सिक, मार्च में भिड़ेंगी दो बड़ी फिल्में, अभी कौन आगे?
ShahRukh Khan का 'किंग' के बाद फराह खान की इस फिल्म में डबल रोल? दो डिफरेंट कैरेक्टर में आएंगे नजर