जानिए शाहरुख खान ने ऐसा क्या कहा कि स्विगी की टीम ने मन्नत में भेजा लजीज डिनर

Published : Jun 13, 2023, 10:38 AM IST
Shah Rukh Khan

सार

शाहरुख खान ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा मजाक किया, जिसे सुनने के बाद स्विगी ने उनके लिए 'मन्नत' में खाना भेज दिया।

एंटरटेनमेंट डेस्क. सुपरस्टार शाहरुख खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ Ask SRK सेशन रखते हैं और फैंस के मजेदार सवालों के जवाब देते हैं। अब हाल ही में शाहरुख ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस से बातचीत की। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसके बाद फूड डिलीवरी फर्म स्विगी ने शाहरुख के घर पर एक से बढ़कर एक लजीज खाने की चीजें भेज दीं।

हम स्विगी वाले हैं और हम डिनर लेकर आ गए हैं- स्विगी

दरअसल हुआ यह कि शाहरुख के एक फैन ने उनसे सोशल मीडिया पर पूछा, 'खाना क्या खाया भाई?' इसके जवाब में शाहरुख ने कहा, 'क्यों भाई आप स्विगी से हो? भेज दोगे क्या?' शाहरुख का यह मजेदार जवाब सुनने के बाद स्विगी ने तुरंत लिखा, 'हम हैं स्विगी से, भेज दें क्या?' हालांकि शाहरुख ने इसका कोई भी जवाब नहीं दिया, लेकिन स्विगी ने तुरंत उनके लिए 'मन्नत' में खाना भेज दिया।

 

इसके कुछ देर बाद स्विगी ने अपने कुछ डिलीवरी बॉयज की फोटो शेयर की, जो शाहरुख के घर 'मन्नत' में खाना लेकर पहुंचे थे। इस फोटो को शेयर कर स्विगी ने लिखा, 'हम स्विगी वाले हैं और हम डिनर लेकर आ गए हैं।' डिलीवरी बॉयज की यह तस्वीर शाहरुख के घर 'मन्नत' के बाहर की है।

फैंस कर रहे हैं तरह-तरह से रिएक्ट

अब स्विगी के इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस सोशल मीडिया के जरिए फूड डिलीवरी फर्म पर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां कुछ लोग स्विगी की तारीफ कर रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का का कहना है कि स्विगी ने जैसे शाहरुख को खाना डिलिवर किया है, वैसे ही उन्हें भी कर दें। इसके साथ ही कई लोग मजाक करते हुए कह रहे हैं कि SRK के फैंस को खाना नहीं तो कम से कम कूपन ही दे देना चाहिए।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 vs Toxic: रणवीर की धुरंधर 2 या यश की टॉक्सिक, मार्च में भिड़ेंगी दो बड़ी फिल्में, अभी कौन आगे?
ShahRukh Khan का 'किंग' के बाद फराह खान की इस फिल्म में डबल रोल? दो डिफरेंट कैरेक्टर में आएंगे नजर