T-Series के मालिक की 21 साल की बेटी तिशा का अंतिम संस्कार, बेसुध माता-पिता

Published : Jul 22, 2024, 12:45 PM ISTUpdated : Jul 23, 2024, 08:41 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. टी-सीरीज के को-ओनर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का 18 जुलाई को निधन हो गया था। 21 साल की तिशा कैंसर से पीड़ित थी। सोमवार को उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले मुंबई में किया गया। अंतिम संस्कार में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। 

PREV
111

टी-सीरीज के को-ओनर कृष्ण कुमार की बेटी तिशा कुमार का 21 साल की उम्र में निधन हो गया था। सोमवार को उसका अंतिम संस्कार मुंबई में किया गया। इकलौती बेटी को अंतिम विदाई देते वक्त पिता कृष्ण कुमार और मां तान्या सिंह बेसुध नजर आए। इस मौके पर उन्हें घरवालों ने संभाला।

211

अपनी इकलौती बेटी तिशा कुमार के अंतिम संस्कार में पिता कृष्ण कुमार फूट-फूटकर रोए। उन्हें रिश्तेदारों ने सहारा दिया।

311

इकलौती बेटी तिशा कुमार के अंतिम संस्कार में मां तान्या सिंह फूट-फूटकर रोई। 

411

अपनी कजिन बहन तिशा कुमार को अंतिम विदाई देने पहुंची खुशाली और तुलसी कुमार अपने आंसू नहीं रोक पा रहीं थीं।

511

दिव्या खोसला भी अपनी ननद तिशा कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुई। वे काफी दुखी नजर आईं।

611

कृष्ण कुमार की बेटी के अंतिम संस्कार में कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे थे। इस मौके पर जावेद जाफरी भी नजर आए।

711

डायरेक्टर साजिद खान और साजिद नाडियाडवाला भी तिशा कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

811

जेपी दत्ता की बेटी सिद्धि दत्त पति के साथ टी-सीरीज के ओनर की बेटी को अंतिम विदाई देने पहुंची। पति-पत्नी दोनों ही उदास नजर आए।

911

डायरेक्टर ओम राउत और रितेश देशमुख भी तिशा कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए।

1011

चचेरी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल हुए भाई भूषण कुमार उदास दिखे। इस मौके पर डायरेक्टर आनंद एल राय भी नजर आए।

1111

फराह खान और डायरेक्टर लव रंजन भी भरी बारिश में तिशा कुमार के फ्यूनरल में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें...

कौन है बेवफा सनम के कृष्ण कुमार, जिनकी इकलौती बेटी की कैंसर से मौत

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories