Tamannaah Bhatia बनेंगी जॉन अब्राहम की वाइफ? रोहित शेट्टी खोलेंगे राज़ !

Published : Apr 19, 2025, 07:06 PM ISTUpdated : Apr 19, 2025, 07:10 PM IST
tamannaah bhatia

सार

तमन्ना और जॉन ( tamannaah bhatia john abraham) , रोहित शेट्टी की अगली फिल्म में पति-पत्नी की भूमिका में नज़र आएंगे। यह फिल्म मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की बायोपिक हो सकती है, जिसमें तमन्ना, प्रीति मारिया का किरदार निभाएंगी।

Tamannaah John join Rohit Shetty Film : तमन्ना भाटिया और जॉन अब्राहिम की जोड़ी पर्दे पर हसबैंड-वाइफ के किरदार में नजर आएंगे। रोहित शेट्टी के अपकमिंग प्रोजेक्ट में  इस जोड़ी को कास्ट किए जाने की योजना है। यह मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की बायोपिक हो सकती है। रोहित की फिल्म में तमन्ना भाटिया प्रीति मारिया की भूमिका निभा सकती हैं, ये एक एक्शन मूवी हो सकती है।

रोहित शेट्टी बनाएंगे पूर्व पुलिस कमिश्नर की बायोपिक
स्त्री 2 में आयटम नंबर के बाद तमन्ना भाटिया को लगातार ऑफर मिल रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस अनीस बज्मी की फिल्म नो एंट्री 2 में कास्टिंग की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में थीं। वहीं टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट के मुताबिक वे रोहित शेट्टी की अपकमिंग प्रोजक्ट के लिए तैयार हैं। चर्चा है कि तमन्ना इस फिल्म में जॉन अब्राहम की पत्नी की भूमिका निभाएंगी। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित ये फिल्म मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की लाइफ पर बेस्ड हो सकती है।

तमन्ना भाटिया निभाएंगी प्रीति मारिया की भूमिका

पीपिंगमून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित शेट्टी की मूवी में तमन्ना  प्रीति मारिया की भूमिका निभाती नजर आ सकती हैं। वहीं एक सूत्र ने बताया, "प्रीति अपने पति राकेश के लिए हमेशा ताकत के साथ खड़ी रही हैं। करियर के सबसे खतरनाक और चैलेंजिग हालातों में उनका साथ दिया, जब शहर में आतंकवादियों का खतरा मंडरा रहा था तो उन्होंने पूरी सूझबूझ से अकेले परिवार को संभाला था।

तमन्ना भाटिया है बेहद एक्साइटेड
प्रीति मारिया के किरदार को निभाने के लिए तमन्ना भाटिया खुद को सम्मानित महसूस कर रही हैं। अगर तमन्ना इस किरदार के लिए फाइनल की जाती हैं तो रोहित शेट्टी की इस फिल्म में जॉन के साथ उनकी फिर से ऑनस्क्रीन जोड़ी होगी। इससे पहले उन्होंने निखिल आडवाणी की फिल्म वेदा में जॉन की पत्नी के रूप में कैमियो किया था।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 Netflix को क्यों नहीं मिली? JIo hotstar संग कितने करोड़ में हुई डील?
Rani Mukerji के पति कौन और क्या करते हैं, कितनी है संपत्ति-कहां से करते हैं कमाई?