
एंटरटेनमेंट डेस्क, The Sabarmati Report teaser : 28 मार्च को द साबरमती रिपोर्ट के मेकर ने अपनी अपकमिंग फिल्म का टीज़र ऑनलाइन रिलीज कर दिया है। ये मूवी 27 फरवरी 2002 को गोधरा के नज़दीक साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में पैंसेजर को जिंदा जलाने की सच्ची घटना पर बेस्ड है।
द साबरमती की टीज़र हुआ रिलीज़
12 वीं फेल स्टारर विक्रांत मेस्सी की अपकमिंग मूवी साबरमती रिपोर्ट का टीज़र 28 मार्च को रिलीज़ कर दिया गया है। इस मूवी में गोधरा कांड के उन तथ्यों पर प्रकाश डाला गया है, जो आज भी आम लोगों को इंफर्मेशन नहीं है। फिल्म में विक्रांत के अलावा राशि खन्ना और रिधि डोगरा ( Vikrant Massey, Riddhi Dogra, Raashii Khanna ) भी दमदार किरदार में हैं।
टीज़र रिलीज़ होते ही फैंस ने दिखाया एक्साइटमेंट
टीज़र रिलीज होने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने विक्रांत मेस्सी के फिल्म में परफॉरमेंस और डायलॉग डिलीवरी की जमकर तारीफ की है। वहीं लोगों ने फिल्म का सीन पर भी अपना रिएक्शन दिया है। एक नेटिज़न ने लिखा, "बेहद शानदार है, सचमुच रोंगटे खड़े हो गए"। दूसरे शख्स ने लिखा, "दिमाग को झकझोर देने वाला टीज़र।" एक नेटिज़न्स ने लिखा, "मैं ऐसे सीन देखकर हैरान रह गया हूं।" एक अन्य इंटरनेट यूजर ने लिखा, "क्या टीज़र है, इसने मेरे दिल को छू लिया।"
द साबरमती रिपोर्ट के मेकर ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
इससे पहले, फिल्म मेकर ने गोधरा अग्निकांड में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक वीडियो भी जारी किया था। इसने इमोशनल माहौल तैयार किया था। द साबरमती रिपोर्ट का टीज़र देखकर लोगों के मन में दिवंगत लोगों को लेकर बेहद दुख है। वहीं दर्शकों में यह देखने की उत्सुकता बढ़ गई कि 27 फरवरी, 2002 की सुबह गोधरा रेलवे स्टेशन के पास एक्चुअल में क्या हुआ था ।
ये भी पढ़ें -
दूसरे बच्चे को जन्म देने के बाद ऐसी दिखने लगी Anushka Sharma, कहा- अब इससे बेहतर क्या
फिर दिखेगा बॉबी देओल का खूंखार रूप, YRF Spy Universe की इस फिल्म में मचाएंगे तांडव
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।