The Bengal Files : क्या करते हैं डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के बच्चे?

Published : Sep 11, 2025, 05:25 PM IST

डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री इन दिनों The Bengal Files को लेकर चर्चा में हैं। 16 अगस्त 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे पर आधारित यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ़्तार से चल रही है। इस बीच आपको बताते हैं विवेक अग्निहोत्री की फैमिली और बच्चों के बारे में...

PREV
15
विवेक अग्निहोत्री की पत्नी का क्या नाम है?

द बंगाल फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की पत्नी का नाम पल्लवी जोशी है। 1997 में उनकी शादी हुई थी। 56 साल की पल्लवी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और विवेक की हाल ही की लगभग हर फिल्म में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पल्लवी ने अतीत में 'मुजरिम', 'सौदागर' और 'पनाह' जैसी फिल्मों में भी शानदार रोल निभाए हैं।

इसे भी पढ़ें : 170 मिनट की वो फिल्म, जो कमज़ोर ओपनिंग के बावजूद बनी थी साल की दूसरी सबसे कमाऊ बॉलीवुड मूवी

25
विवेक अग्निहोत्री के बच्चे कितने हैं?

विवेक अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी का नाम मल्लिका है और उनके बेटे का नाम मनन है। ख़ास बात यह है कि विवेक के दोनों बच्चे उनके साथ फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। हालांकि, वे एक्टिंग में नहीं हैं, बल्कि बैक कैमरा काम करते हैं। मल्लिका ने विवेक के साथ उनकी फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' में प्रोडक्शन मैनेजर के तौर पर काम किया है। वहीं मनन विवेक के साथ उनकी फाइल्स ट्रायोलॉजी में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं।

35
जब विवादों में घिर गई थी विवेक अग्निहोत्री की बेटी

विवेक अग्निहोत्री की बेटी मल्लिका अग्निहोत्री उस वक्त खूब विवादों में रही थीं, जब फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' में दीपिका पादुकोण की केसरिया बिकिनी को लेकर बहस छिड़ गई थी। इसी दौरान मल्लिका की भी एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वे वैकेशन के दौरान नारंगी रंग की बिकिनी पहने दिखी थीं। इसके चलते इंटरनेट यूजर्स ने विवेक अग्निहोत्री को खूब निशाने पर लिया था।

45
इस फिल्म में एक्ट्रेस के तौर पर दिखेंगी मल्लिका अग्निहोत्री

विवेक अग्निहोत्री की बेटी मल्लिका अग्निहोत्री बॉलीवुड की कमर्शियल फिल्मों में एक्ट्रेस बनने जा रही हैं। IMDB की रिपोर्ट के मुताबिक़, वे बॉलीवुड फिल्म 'जिस्म 3' में नज़र आएंगी। पूजा भट्ट इस फिल्म का निर्देशन कर रही हैं। गुरमीत चौधरी और कायरा दत्त को इसमें लीड रोल में देखा जाएगा। मल्लिका भी फिल्म की मुख्य स्टार कास्ट में शामिल होंगी।

55
मल्लिका अग्निहोत्री इंस्टाग्राम प्रोफाइल

मल्लिका अग्निहोत्री सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 16.6 हजार फॉलोअर्स हैं। इनमें विवेक अग्निहोत्री भी शामिल हैं। वे यहां अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories