- Home
- Entertainment
- Bollywood
- 170 मिनट की वो फिल्म, जो कमज़ोर ओपनिंग के बावजूद बनी थी साल की दूसरी सबसे कमाऊ बॉलीवुड मूवी
170 मिनट की वो फिल्म, जो कमज़ोर ओपनिंग के बावजूद बनी थी साल की दूसरी सबसे कमाऊ बॉलीवुड मूवी
डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। हर दिन इसके कलेक्शन में ग्रोथ देखी जा रही है। वैसे विवेक अग्निहोत्री 2022 में एक ऐसी फिल्म लाए थे, जो धीमी शुरुआत के बाद साल की पांचवी सबसे कमाऊ फिल्म बनी थी।

हम बात कर रहे हैं फाइल्स ट्रायोलॉजी की दूसरी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की, जो 1990 के कश्मीरी हिंदू नरसंहार और उनके पलायन का दर्द बयां करती है। फिल्म 11 मार्च 2022 को रिलीज हुई थी और पूरे 10 हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर चलती रही थी।
इसे भी पढ़ें : The Bengal Files की दूसरे दिन की कमाई में आया उछाल, 2 दिन में कूटे इतने करोड़
'द कश्मीर फाइल्स' में ज्यादातर बड़े स्टार्स वही थे, जिन्होंने 'द बंगाल फाइल्स' में महत्वपूर्ण रोल निभाए हैं। फिर चाहे मिथुन चक्रवर्ती हों, अनुपम खेर हों, दर्शन कुमार हों, पल्लवी जोशी हों फिर पुनीत इस्सर हों। दोनों फिल्मों के प्रोड्यूसर भी वही हैं। 'द बंगाल फाइल्स' की तरह 'द कश्मीर फाइल्स' को भी जी स्टूडियोज के बैनर तले अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने ही प्रोड्यूस किया था।
170 मिनट की अवधि वाली 'द कश्मीर फाइल्स' ने पहले दिन सिर्फ 3.55 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था, जबकि दूसरे दिन से ही इसने दौड़ लगा दी थी। फिल्म ने दूसरे दिन 139.44 फीसदी की सबसे बड़ी ग्रोथ हासिल की थी और 8.50 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने फिर 77.65 फीसदी की ग्रोथ हासिल की और 15.10 करोड़ कूट डाले। कुल मिलाकर तीन दिन में ही फिल्म बजट (20 करोड़ रुपए) रिकवर कर प्रॉफिट में पहुंच गई थी। फिल्म का पहले वीकेंड का कलेक्शन 27.15 करोड़ रुपए था।
'द कश्मीर फाइल्स' ने 10 हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर धाक जमाकर रखी और इसकी पहले से 10वें हफ्ते तक कमाई क्रमशः 97.3 करोड़ रुपए, 108.97 करोड़ रुपए, 30.95 करोड़ रुपए, 9.95 करोड़ रुपए, 3.52 करोड़ रुपए, 1.1 करोड़ रुपए, 0.35 करोड़ रुपए, 0.05 करोड़ रुपए, 0.04 करोड़ रुपए और 0.02 करोड़ रुपए रुपए रही थी।
'द कश्मीर फाइल्स' ने लाइफटाइम 252.25 करोड़ रुपए कमाए थे। इसने 232.25 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दिया था, जो बजट के मुकाबले 1161.25 फीसदी था। इतना ही नहीं, यह फिल्म 2022 की 5वीं सबसे कमाऊ फिल्म बनी थी। ये थीं 2022 की 5 सबसे कमाऊ फ़िल्में...
1. KGF Chapter 2 (कन्नड़)
कमाई : 434.70 करोड़ रुपए
2.अवतार : द वे ऑफ़ वाटर (इंग्लिश)
कमाई : 378.22 करोड़ रुपए
3.आरआरआर (तेलुगु)
कमाई : 274.31 करोड़ रुपए
4.ब्रह्मास्त्र पार्ट वन : शिवा (बॉलीवुड)
कमाई : 257.44 करोड़ रुपए
5.द कश्मीर फाइल्स (बॉलीवुड)
कमाई : 252.25 करोड़ रुपए
नोट : कमाई के सभी आंकड़े सिर्फ हिंदी बेल्ट के हैं, जो अलग-अलग ट्रेड वेबसाइट्स से लिए गए हैं। इस हिसाब से देखें तो 'द कश्मीर फाइल्स' 2022 की दूसरी सबसे कमाऊ बॉलीवुड फिल्म थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।