सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाला बिश्नोई गैंग का शूटर ऐसे हुआ गिरफ्तार

Published : Oct 17, 2024, 11:17 AM IST
salman khan

सार

सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी करने वाले लॉरेंस गैंग के शूटर सुक्खा को पानीपत से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, सुक्खा ने सलमान के फार्म हाउस की रेकी की थी और हमले की साजिश रची थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी करने वाले लॉरेंस गैंग के शूटर सुक्खा को नवी मुंबई पुलिस ने हरियाणा के पानीपत के सेक्टर 29 से गिरफ्तार कर लिया है। रैल कलां गांव का रहने वाला सुक्खा सलमान खान के घर फायरिंग मामले में आरोपी है। पुलिस ने कहना है कि उसे नवी मुंबई लाने के बाद अगले हफ्ते अदालत में पेश किया जाएगा।

लॉरेंस गैंग के शूटर को पकड़ने के लिए पुलिस किया जॉइंट ऑपरेशन

लॉरेंस गैंग का शूटर सुक्खा को पकड़ने के लिए नवी मुंबई की पनवेल सिटी पुलिस और पानीपत पुलिस ने मिलकर जॉइंट ऑपरेशन किया था। वह होटल में छिपा हुआ था। उसने अपनी पहचान छुपाने के लिए दाढ़ी के साथ बाल बढ़ाया हुआ था। पुलिस का कहना है कि सुक्खा ही वो शख्स है, जिसने सलमान के पनवेल वाले फार्म हाउस की रेकी की थी और सलमान खान के फार्म हाउस पर हमला करने की साजिश रची थी। आपको बता दें इससे पहले इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

लॉरेंस गैंग के निशाने पर सलमान खान

जून में, पुलिस ने नवी मुंबई में पनवेल के पास अपने फार्म हाउस जा रहे सलमान खान को निशाना बनाने की साजिश का पर्दाफाश करने का दावा किया था। यह घटनाक्रम अप्रैल 2024 में मुंबई में उनके बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलीबारी के बाद हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान ने इस साल की शुरुआत में पुलिस को बताया था कि उनका मानना ​​है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को मारने के इरादे से उनके घर पर गोलीबारी की थी। इसके बाद सलमान ने कहा था कि 2 अज्ञात शख्स ने जनवरी 2024 में नकली पहचान का उपयोग करके पनवेल के पास उनके फार्म हाउस में घुसने की कोशिश भी की थी।

और पढ़ें..

भूल भुलैया 3 का डबल क्लाइमैक्स, क्या है अनीस बज्मी का सीक्रेट प्लान?

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Look: रणवीर सिंह का ‘धुरंधर 2’ लुक देख फैंस बोले- अब होगी असली तबाही
'हक़ मांगा तो फिल्मों से निकाला', अमाल मलिक ने खोला बॉलीवुड का काला-चिट्ठा!