Published : Sep 15, 2025, 04:13 PM ISTUpdated : Sep 15, 2025, 04:20 PM IST
Two Much With Kajol And Twinkle: ट्विंकल खन्ना और काजोल एक साथ 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' नाम से एक टॉक शो होस्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सोमवार को मुंबई में एक इवेंट में शो का ट्रेलर लॉन्च किया गया।
'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' नाम के टॉक शो में कौन-कौन से सेलिब्रिटी दोनों एक्ट्रेसस के साथ बातचीत करते नज़र आएंगे। इसमें बॉलीवुड की टॉप सेलेब्रिटी फन करते दिखेंगे। यहां हम कुछ नामों का खुलासा आपके साथ करने जा रहे हैं।
27
सलमान खान और आमिर खान इस शो का हिस्सा होंगे। दोनों ट्विंकल और काजोल से बातें करते हुए, अब तहलका मचाने वाले हैं। ट्रेलर में सलमान और आमिर एक-दूसरे पर वार पलटवार करते हुए देखे जा सकते हैं।
आमिर खान और सलमान खान ने दोनों एक्ट्रेस काजोल और ट्विकल खन्ना के साथ काम किया है। ऐसे में ये जोड़ी अपनी पुरानी को-एक्ट्रेस के सामने आएगी तो कई राज पर से पर्दे उठ सकते हैं।
47
गोविंदा और चंकी पांडे की जोड़ी कई सुपरहिट मूवी में काम कर चुकी है। ये दोनों 'टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल' में साथ आ रहे हैं। दोनों एक दूसरे के कई राज खोलते दिखेंगे। वहीं काजोल और ट्विकल भी आग में घी डालेंगी।
करन जौहर हमेशा से होस्ट की भूमिका में होते हैं। लेकिन, "टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल" में वे बतौर गेस्ट नज़र आएंगे और उनके साथ होंगी सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की एक्ट्रेस जान्हवी कपूर। इसके, प्रोमो में जान्हवी अपने बॉय फ्रेंड शिखर के बारे में बात कर रही हैं। क्या वह इस शो में अपने रिश्ते को कंफर्म करेंगी। इसकी उम्मीद तो की ही जा सकती है। जब उनके साथ करन जौहर होंगे तो वो इस पर जरुर कमेंट कर सकते हैं।
67
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ एक बार फिर ट्रेंड में चल रहे हैं। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि कैट प्रेगनेंट हैं। हालांकि वे पति के साथ इस शो में आती तो इस राज से पर्दा उठ सकता है। लेकिन ट्विंकल और काजोल ने अपने शो में विक्की को कृति को साथ बुलाया है। अब आपको आश्चर्य करने का बारी आपकी है, क्या यह इस बात का इशारा है कि दोनों किसी फिल्म में साथ काम कर रहे हैं।
77
वरुण के फैन इस बात से परेशान हैं कि उन्हें सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी में अपनी पसंदीदा जोड़ी देखने को नहीं मिलेगी, इसमें जान्हवी कपूर दिखाई नहीं देंगी। हालांकि उनकी कमी आलिया भट्ट पूरी करती दिखेंगी। टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल का प्रीमियर अमेज़न प्राइम वीडियो पर 25 सितंबर, 2025 को होगा और हर गुरुवार को इसका एक नया एपिसोड रिलीज़ किया जाएगा।