दिग्गज मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड

Published : May 10, 2025, 03:18 PM IST
Vikram Gaikwad Makeup Artist

सार

नेशनल अवॉर्ड विजेता मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ का मुंबई में निधन। फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक हस्तियों ने जताया शोक।

नेशनल अवॉर्ड  विजेता मेकअप आर्टिस्ट विक्रम गायकवाड़ का निधन हो गया है। शनिवार (10 मई) को उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। हालांकि, अभी तक जानकारी सामने नहीं आई है कि उनकी मौत की वजह क्या है। लेकिन उनके निधन की खबर से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक में डूब गई है। यहां तक कि राजनीति से जुड़े लोग भी उनके जाने से सदमे में हैं। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया के जरिए विक्रम गायकवाड़ के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने उन्हें मेकअप की दुनिया का जादूगर बताया है।

विक्रम गायकवाड़ के निधन पर एकनाथ शिंदे ने जताया शोक

एकनाथ शिंदे ने X पर विक्रम गायकवाड़ के निधन पर शोक जताते हुए लिखा है, "विक्रम गायकवाड़ के निधन से हमने एक ऐसे माहिर कलाकार को खो दिया है, जिसका भारतीय सिनेमा और थिएटर में अतुलनीय योगदान रहा है। अपनी और शिवसेना पार्टी की ओर से मैं भावुक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"

 

 

विक्रम गायकवाड़ ने कई फिल्मों के लिए किया था काम

विक्रम गायकवाड़ हिंदी और मराठी सिनेमा और थिएटर के दिग्गज मेकअप आर्टिस्ट थे। बताया जाता है कि बतौर मेकअप आर्टिस्ट उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'सरदारी बेगम' से की थी, जो 1996 में रिलीज हुई थी और किरण खेर, अमरीश पुरी, रजित कपूर और राजेश्वरी सचदेव की अहम् भूमिका थी। बाद में उन्होंने 2001 में आई 'जुबैदा', 2003 में रिलीज हुई 'मकबूल', 2006 में रिलीज हुई 'रंग दे बसंती', 2009 में आई 'दिल्ली 6', '3 इडियट्स', 2010 में आई 'पीपली लाइव', 2012 में रिलीज हुई 'फरारी की सवारी', 2013 में आई 'भाग मिल्खा भाग', 2014 में रिलीज हुई 'पीके', 2016 में रिलीज हुई 'एमएस धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी', 'दंगल', 2018 में आई 'संजू', 'केदारनाथ', 2019 में रिलीज हुई 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक', , सुपर 30', 2021 में आई '83' और 2023 में रिलीज हुई 'आदिपुरुष' जैसी फिल्मों में बतौर मेकअप आर्टिस्ट काम किया था। वे 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के मेकअप आर्टिस्ट भी थे। वे 'छत्रपति शिवाजी महाराज' की जिंदगी पर बेस्ड थिएटर शो 'जाणता राजा' मेकअप आर्टिस्ट भी रहे थे। 2013 में उन्हें एक बंगाली फिल्म के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Zubeen Garg की कैसे हुई मौत, Singapore Cops ने किए चौंकाने वाले खुलासे
Dhurandhar Box Office: मकर संक्राति पर धुरंधर की ऊंची उड़ान! 41 वें दिन कूटे इतने करोड़