एक और टॉप एक्टर ने पत्नी को बनाया प्रोड्यूसर, चौंका देगा पहली फिल्म का Title

Published : May 10, 2025, 12:43 PM IST
Patralekhaa

सार

राजकुमार राव ने अपने होम प्रोडक्शन 'टोस्टर' के पीछे पत्रलेखा का हाथ बताया। उन्होंने प्रोडक्शन की चुनौतियों और क्रिएटिव आजादी पर भी प्रकाश डाला।

Rajkummar Rao Patralekhaa Toaster Film Production : राजकुमार राव ने अपने होम प्रोडक्शन की पहली फिल्म टोस्टर की मेकिंग की बात करते हुए  बताया कि "यह सब पत्रलेखा की वजह से है।" उन्होंने अपनी पत्नी को अपने पहले प्रोडक्शन वेंचर की अगुआई करने का पूरा क्रेडिट दिया। "वह टोस्टर की प्रोड्यूसर हैं और शायद अगली फिल्म का ऐलान भी जल्दी ही किया जाएगा।

होम प्रोडक्शन से मिलती है क्रिएटिविटी के लिए आजादी

राजकुमार ने अपना होम प्रोडक्शन की इंपोर्टेस पर बात करे हुए कहा कि इससे एजेंसी का फील मिलता है। वे बताते हैं, "एक तरह से ये आपको बहुत पावरफुल बनाता है।" "आप उन लोगों के साथ काम कर सकते हैं जिनके साथ आप काम करना चाहते हैं, आप राइटर को सशक्त बना सकते हैं, आप डायरेक्टर के रूप में नई आवाज़ों को सशक्त बना सकते हैं, आप ऐसी कहानियां बता सकते हैं जो आपको बाहर कहीं नहीं मिलेगी। यह एक ऐसा फील है, जो आज बॉलीवुड में बड़े बदलाव को दिखाती है, जहां एक्टर अब पर्दे के पीछे भी एक्टिव हैं। वे बेहतरीन प्रोडक्शन में लगे हुए हैं।

राव ने बताया प्रोड्यसर को कांटे का ताज 

तमाम खूबियों के बीच राजकुमार राव ने कहा ये ये बहुत प्रेशर वाला फील्ड है। जैसा कि बहुत से निर्माता कहते हैं, यह सबसे ज़्यादा टफ टास्क है। आपको बस सब कुछ ठीक से रखना होता है और फिर आउट ऑफ स्क्रीन भी खूब मेहनत करनी होती है। यह महीनों और सालों की कड़ी मेहनत होती है।" एक्टर ने कहा कि वे मानते हैं कि फ़िल्म की क्रेडिट में प्रोड्यूसर को कम जगह मिलती है। फिल्म सुपरहिट हो जाती है तो एक्टर, डायरेक्टर और राइटर ही पूरा क्रेडिट ले जाते हैं। हालांकि ये निर्माता ही होता है जो सभी कड़ियों को सही समय पर साथ में जोड़ता है। वो सबसे अहम शख्स होता है।

राजकुमार राव ने अपनी पत्नी पत्रलेखा की फुले मूवी  में एक्टिंग की जमकर तारीफ करते हुए लंबा चौड़ा नोट पोस्ट किया था।  

 

 

राजकुमार अगली बार भूल चूक माफ़ में दिखाई देंगे, जो पहले थिएटर में आने वाली थी, लेकिन अब सीधे ओटीटी पर रिलीज़ हो रही है, इसमें उनके साथ वामिका गब्बी हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

मर्दानी फ्रेंचाइजी के कौन हैं वो 3 भयानक चेहरे, जिनकी दहशत ने हिलाया दिल-दिमाग
Sunny Deol संग रिश्ते के सवाल पर भड़कीं सौतेली मां हेमा मालिनी, जानिए क्या कहा?