MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Ramayana Advance Booking: 'रामायण' एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ से बस इतनी दूर! जानें कितने टिकट बिके

Ramayana Advance Booking: 'रामायण' एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ से बस इतनी दूर! जानें कितने टिकट बिके

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर ‘रामायण: पार्ट 1’ की रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में जबरदस्त हलचल है। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, मूवी की दुनियाभर में टिकट बिक्री 100 करोड़ रुपए की ओर बढ़ रही है।विदेशी बाजारों में भी इसकी मजबूत मांग दिख रही है।

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Nov 01 2026, 05:10 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
दुनियाभर में कितनी हुई 'रामायण' के टिकटों की बिक्री?
Image Credit : Instagram

दुनियाभर में कितनी हुई 'रामायण' के टिकटों की बिक्री?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण: पार्ट 1’ की रिलीज 5 नवंबर को होने वाली है। फिल्म को सिनेमाघरों में आने में अभी चार दिन बाकी हैं, लेकिन एडवांस बुकिंग में इसका जलवा दिखने लगा है। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म की दुनियाभर में कुल एडवांस बुकिंग करीब 63.48 करोड़ रुपए ग्रॉस तक पहुंच गई है। इसमें भारत से 34.01 करोड़ और विदेशों से लगभग 29.47 करोड़ रुपए की कमाई शामिल है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने के लिए इस फिल्म को 36.52 करोड़ रुपए और कमाने हैं और अभी इसकी रिलीज में 4 दिन है। देखना है कि यह 100 करोड़ के आंकड़े को छू पाती है या नहीं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26
भारत में 'रामायण' के कितने टिकट बिके और कौन सी भाषा सबसे आगे?
Image Credit : X

भारत में 'रामायण' के कितने टिकट बिके और कौन सी भाषा सबसे आगे?

भारतीय बाजार में भी ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों का उत्साह नजर आ रहा है। फिल्म की अब तक 7.64 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। देशभर में 23,199 एक्टिव शोज के जरिए सभी उपलब्ध बुकिंग तारीखों का ग्रॉस कलेक्शन 34 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। भाषा के हिसाब से हिंदी सबसे आगे है, जिससे 28.65 करोड़ रुपए यानी घरेलू एडवांस बुकिंग का करीब 84 फीसदी हिस्सा आया है। कन्नड़ से 3.46 करोड़ और तेलुगु से 1.66 करोड़ रुपए मिले हैं, जबकि तमिल की हिस्सेदारी करीब 23 लाख रुपए है।

36
'रामायण' की पहले दिन के लिए कितनी टिकटें बिकीं?
Image Credit : X

'रामायण' की पहले दिन के लिए कितनी टिकटें बिकीं?

5 नवंबर यानी गुरुवार के ओपनिंग डे के लिए भी फिल्म की एडवांस बुकिंग मजबूत बनी हुई है। अकेले पहले दिन के टिकटों की बिक्री से करीब 22.77 करोड़ रुपए ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया गया है। इसके अलावा IMAX और Dolby जैसे प्रीमियम फॉर्मेट में भी दर्शकों की दिलचस्पी दिखाई दे रही है। इन फॉर्मेट की स्क्रीनिंग से अब तक लगभग 4.74 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग हुई है। इससे फिल्म के बड़े पर्दे पर भव्य अनुभव को लेकर दर्शकों की मांग का अंदाजा लगता है।

46
किन राज्यों और शहरों में 'रामायण' की सबसे ज्यादा डिमांड?
Image Credit : Online

किन राज्यों और शहरों में 'रामायण' की सबसे ज्यादा डिमांड?

भारत में राज्यवार एडवांस बुकिंग के आंकड़ों में महाराष्ट्र सबसे आगे चल रहा है। यहां से फिल्म ने करीब 6.99 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया है। इसके बाद दिल्ली 5.74 करोड़ रुपए और कर्नाटक 5.62 करोड़ रुपए के साथ आगे हैं। शहरों के हिसाब से नेशनल कैपिटल रीजन यानी NCR पहले नंबर पर है, जहां से 5.74 करोड़ रुपए की बुकिंग हुई है। वहीं मुंबई से करीब 4.54 करोड़ रुपए की एडवांस टिकट बिक्री दर्ज की गई है।

56
विदेशों में कहां 'रामायण' की सबसे ज्यादा कमाई?
Image Credit : YouTube/Screengrab

विदेशों में कहां 'रामायण' की सबसे ज्यादा कमाई?

विदेशी बाजारों में भी ‘रामायण: पार्ट 1’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की ओवरसीज एडवांस बुकिंग करीब 35 लाख डॉलर यानी 29.47 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। इसमें अमेरिका और कनाडा को मिलाकर बने नॉर्थ अमेरिका का सबसे बड़ा योगदान है, जहां से करीब 25.8 लाख डॉलर की बुकिंग हुई है। 4 नवंबर के पेड प्रीमियर शो से ही एक मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई हो चुकी है। ब्रिटेन से लगभग 3.51 लाख डॉलर और ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड से मिलाकर करीब 3.13 लाख डॉलर की एडवांस बुकिंग दर्ज हुई है। मिडिल ईस्ट के कुछ बाजारों में टिकट बिक्री शुरू होने के बाद आंकड़े और बढ़ सकते हैं।

66
ओपनिंग डे पर ₹200 करोड़ पार कर सकती है 'रामायण'?
Image Credit : Instagram

ओपनिंग डे पर ₹200 करोड़ पार कर सकती है 'रामायण'?

मौजूदा बुकिंग के आधार पर फिल्म के विदेशी ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन का अनुमान 28.5 लाख से 30 लाख डॉलर के बीच लगाया जा रहा है। वहीं, कुछ ट्रेड अनुमानों में विदेशी ओपनिंग वीकेंड के लिए 2 करोड़ से 2.5 करोड़ डॉलर तक की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, मौजूदा रफ्तार जारी रहने पर दुनियाभर में पहले दिन की कमाई 200 करोड़ रुपए से ज्यादा होने का अनुमान है। ये सभी ट्रेड प्रोजेक्शन हैं, पक्के कलेक्शन नहीं। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा और यश ने किया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
रणबीर कपूर
बॉलीवुड समाचार
हिंदी में बॉलीवुड समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार
बॉक्स ऑफिस (Box Office)
साई पल्लवी
यश
नीतेश तिवारी
रकुल प्रीत सिंह
सनी देओल
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
195/3
INDIND
191/8
NZ beat IND by 7 wickets
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
संजय गुप्ता की बेटी ने मीडिया को दिखाई मिडिल फिंगर? हंसती भी दिखी, देखें Viral Video
Recommended image2
17वें दिन ‘जेलर 2’ ने मचाया धमाल, 86वें दिन भी करोड़ों में कमाई कर रही ‘हनुमान अंश’
Recommended image3
Now Playing
Naseeruddin Shah Controversy: नसीरुद्दीन शाह पर भड़के अन्नू कपूर, 'दिमागी नक्सल' बयान पर क्या बोले?
Recommended image4
The Remarried Empress से Good Partner 2 तक, नवंबर में OTT पर आएंगे 11 नए K-Dramas
Recommended image5
Honey Singh Nephew Death: कौन थे हनी सिंह के भांजे विदित ओलाक? सड़क हादसे में गई जिनकी जान
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved