
एंटरटेनमेंट डेस्क. दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर और गायक उस्ताद राशिद खान का इंतकाल हो गया है। वे 55 साल के थे और लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। 9 जनवरी को कोलकाता के एक हॉस्पिटल में उन्होंने अंतिम सांस ली। रिपोर्ट्स की मानें तो उनका पार्थिव शरीर 9 जनवरी की शाम 6 बजे तक कोलकाता के पीयरलेस हॉस्पिटल में रखा जाएगा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को कोलकाता स्थित पीस हेवन भेज दिया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर रवीन्द्र सदन में अंतिम दर्शनों के लिए रखा जाएगा। इसके बाद 10 जनवरी को उस्ताद राशिद खान को कोलकाता में ही सुपुर्द-ए-ख़ाक किया जाएगा।
22 नवम्बर 2023 से अस्पताल में भर्ती थे
रिपोर्ट्स की मानें तो उस्ताद राशिद खान 22 नवम्बर 2023 से अस्पताल में भर्ती थे। बताया जा रहा है कि दिसंबर में सेरेब्रल अटैक आने के बाद उनकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई थी। 9 जनवरी यानी मंगलवार को उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। उस्ताद राशिद खान के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि बुधवार को अंतिम संस्कार के दौरान उस्ताद राशिद खान को गन सैल्यूट दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ था उस्ताद राशिद खान का जन्म
उस्ताद राशिद खान का जन्म 1 जुलाई 1968 को उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ था। वे रामपुर-सहसवान घराना से ताल्लुक रखते थे और इस घराने के संस्थापक इनायत हसन खान के पोते थे। उनकी शादी सोमा खान से हुई थी। 2006 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री और 2022 में पद्मभूषण से सम्मानित किया था। लंबे समय से उस्ताद राशिद खान पश्चिम बंगाल के कोलकाता में निवासरत थे।
इन गानों के लिए याद किए जाएंगे उस्ताद राशिद खान
उस्ताद राशिद खान को राजकुमार राव और कृति खरबंदा स्टारर 'शादी में जरूर आना' के 'तू बन जा गली बनारस की' और शाहिद कपूर-करीना कपूर स्टारर 'जब वी मेट' के 'आओगे जब तुम ओ साजना' जैसे गानों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने 'तू बन जा गली बनारस की' (शादी में जरूर आना) और 'दीवाना कर रहा है' (राज 3) जैसे गानों को संगीत भी दिया था।
और पढ़ें…
ऋतिक रोशन की 3 धांसू एक्शन पैक्ड अपकमिंग फ़िल्में, लगा 850 करोड़ का दांव
देश की इन 16 फिल्मों ने 600 करोड़+ कमाए, एक खान सुपरस्टार सब पर भारी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।