Varun Dhawan v/s Janhvi Kapoor: बॉक्स ऑफिस पर किसका राज, किसने दी ज्यादा 100 करोड़ी मूवीज

Published : Oct 05, 2025, 06:55 AM IST

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। मूवी की रिलीज को 3 दिन हो गए हैं। फिल्म ज्यादा दम नहीं दिखा पा रही है। इसने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 18.33 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।  

PREV
17
फिल्म है सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की दोनों की साथ में दूसरी फिल्म है सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी। बता दें कि दोनों ही बॉलीवुड के पॉपुलर स्टार किड्स है। हालांकि, वरुण ने जाह्नवी से पहले इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस मौके पर देखते हैं दोनों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड और हिट फिल्मों के बारे में।

27
वरुण धवन की डेब्यू फिल्म

सबसे पहले बात करते हैं वरुण धवन की। वरुण ने 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू किया था। डायरेक्टर करन जौहर की इस फिल्म में वरुण के साथ आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में थे। 59 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 109 करोड़ का बिजनेस किया था।

ये भी पढ़ें... Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari कब और किस OTT पर होगी रिलीज, पढ़ें पूरी डिटेल

37
वरुण धवन की फिल्में

वरुण धवन ने मैं तेरा हीरो, हम्टी शर्मा की दुल्हनिया, बदलापुर, एबीसीडी 2, दिलवाले, बद्रीनाथ की दुल्हनिया, जुड़वा 2, सुई धागा, कलंक, कुली नं. वन, जुगजुग जियो, बवाल, भेड़िया जैसी फिल्मों में काम किया। उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही।

47
वरुण धवन की सौ करोड़ी फिल्में

वरुण धवन ने अभी तक अपने करियर में 18 फिल्मों काम किया है। उनकी 19वीं फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी है। उनकी करीब 12 फिल्में 100 करोड़ी रही हैं। उनकी सबसे ज्यादा कमाई फिल्म दिलवाले है, जिसने 376.85 करोड़ कमाए थे।

57
जाह्ववी कपूर की डेब्यू फिल्म

जाह्ववी कपूर ने 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। डायरेक्टर शशांक खेतान की इस फिल्म में उनके साथ ईशान खट्टर लीड रोल में थे। 41 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने 110.11 करोड़ कमाए थे।

67
जाह्नवी कपूर की फिल्में

जाह्नवी कपूर ने अभी तक अपने करियर में घोस्ट स्टोरीज, गुंजन सक्सेना द कारगिल गर्ल, रूही, गुड लक जेरी, मिली, बवाल, मिस्टर एंड मिसेज माही, उलझ, देवरा, होम बाउंड, परम सुंदरी जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी कुछ ही फिल्में हिट रही हैं।

77
जाह्नवी कपूर की 100 करोड़ी फिल्में

जाह्नवी कपूर ने अभी तक 12 फिल्मों में काम किया है। फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी उनकी 13वीं फिल्म है। उनकी अभी तक महज 2 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ हुईं हैं। उनकी सबसे कमाऊ फिल्म देवरा है, जिसने 380 करोड़ का कलेक्शन किया था।

ये भी पढ़ें... Varun Dhawan के पिता डेविड धवन ने क्यों छोड़ा एक्टर बनने का सपना, डायरेक्टर बन दीं दनादन हिट मूवी

Read more Photos on

Recommended Stories