Sky Force हीरो वीर पहाड़िया 5 टॉप एक्ट्रेसेस को कर चुके हैं डेट, लिस्ट में जुड़ा अब इसका नाम

Published : Jul 12, 2025, 02:42 PM ISTUpdated : Jul 12, 2025, 05:58 PM IST

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील शिंदे के पोते वीर पहाड़िया इस समय बॉलीवुड में पहचान बना रहे हैं। वीर की पर्सनल लाइफ भी चर्चा में रहती है, कई एक्ट्रेसेस के साथ उनके रिश्तों की खबरें आती रही हैं। ऐसे में आइए देखते हैं उनकी अफेयर की पूरी लिस्ट..

PREV
18
कौन हैं वीर पहाड़िया?

वीर पहाड़िया का जन्म साल 1995 में हुआ था। वीर बिजनेस टाइकून संजय पहाड़िया और स्मृति संजय शिंदे के बेटे हैं। वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे उनके दादा हैं। वीर ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से पढ़ाई की और फिर लंदन की रीजेंट यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने एक्टर बनने का सोचा।

28
वीर कर चुके हैं कई एक्ट्रेसेस को डेट

वीर ने अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' में डेब्यू करने से पहले फिल्म 'भेड़िया' एक असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो वो कई एक्ट्रेसेस को डेट कर चुके हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में किन हसीनाओं का नाम है।

38
सारा अली खान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीर पहाड़िया और सारा अली खान स्कूल के दिनों में रिलेशनशिप में थे। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया। हालांकि, बाद में उनका ब्रेकअप हो गया।

48
तशीन रहीमतुला

वीर पहाड़िया का नाम तशीन रहीमतुला से भी जुड़ चुका है। दोनों कुछ दिनों तक रिलेशनशिप में रहे और फिर उनका ब्रेकअप हो गया।

58
मानुषी छिल्लर

वीर पहाड़िया, मानुषी छिल्लर के साथ भी रिश्ते में रह चुके हैं। हालांकि, दोनों ने कभी भी इस बारे में खुलकर बात नहीं की।

68
हरनाज संधू

हरनाज संधू और वीर पहाड़िया भी एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया जाता है, लेकिन फिर वो अलग हो गए।

78
तारा सुतारिया

वहीं इन दिनों मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वीर पहाड़िया इस समय तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी है।

88
वीर पहाड़िया का वर्कफ्रंट

वीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 2025 में अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में वीर और अक्षय कुमार के अलावा सारा अली खान और निम्रत कौर लीड रोल में थे। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्मों की बात करें, तो उसका टाइटल अभी तक अनाउंस नहीं किया गया है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories