ICU में आर्थिक तंगी से जूझ रही दिग्गज एक्ट्रेस, जानिए बॉलीवुड में किसने की मदद?

Published : Sep 03, 2024, 10:40 PM ISTUpdated : Sep 03, 2024, 11:40 PM IST
Rehana Sultan

सार

दिग्गज अभिनेत्री रेहाना सुल्तान गंभीर हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रही हैं और उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। रोहित शेट्टी, रमेश तौरानी सहित कई बॉलीवुड हस्तियां उनके इलाज के लिए मदद कर रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. 1970 के दशक की दिग्गज अदाकारा रेहाना सुल्तान अस्पताल में भर्ती हैं। रिपोर्ट्स की मानें नेशनल अवॉर्ड विजेता रेहाना हार्ट संबंधी दिक्कतों से जूझ रही हैं और उनकी हालत गंभीर है। खास बात यह है कि उनकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। ऐसे में उनकी मदद के लिए डायरेक्टर रोहित शेट्टी, प्रोड्यूसर रमेश तौरानी और राइटर जावेद अख्तर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स आगे हैं। ताकि उनका ट्रीटमेंट सही से हो सके। दरअसल, रेहाना की हालत बिगड़ने के बाद उनके भाई ने इंडियन फिल्म एंड टेलीविज़न डायरेक्टर्स एसोसिएशन (IFTDA) से संपर्क किया था। इसके तुरंत बाद ही फिल्म बिरादरी मदद के लिए आगे आई।

अशोक पंडित ने दी रेहाना के मेडिकल कॉम्प्लिकेशंस की जानकारी

IFTDA के अध्यक्ष अशोक पंडित ने इंडियन एक्सप्रेस को रेहाना सुल्तान के मेडिकल कॉम्प्लिकेशंस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस मुश्किल घड़ी में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के कुछ लोगों जैसे रोहित शेट्टी, रमेश तौरानी, जावेद अख्तर, राजेश साहनी, सुनील बोहरा, विपुल शाह और टीवी प्रोड्यूसर राजन शाही ने तुरंत ही अस्पताल के बैंक खाते में पैसा ट्रांसफर किया, जिससे एक्ट्रेस की हार्ट सर्जरी हो सके।

रेहाना सुल्तान को दिक्कत हो रही थी?

अशोक पंडित ने इसी बातचीत में रेहाना सुल्तान की कंडीशन के बारे में बताया। उनके मुताबिक़ 'दस्तक' जैसी फिल्मों की हीरोइन रेहाना लगातार उनके संपर्क में थीं। उन्हें कार्डियक इश्यूज थे और उनकी हार्ट वाल्व्स में कुछ कॉम्प्लिकेशंस थे। तीन दिन पहले रेहाना के भाई ऋषभ शर्मा ने अशोक पंडित को बताया था कि उनकी हालत बिगड़ रही है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ेगा। ऋषभ शर्मा ने अपनी बहन के इलाज के लिए अशोक पंडित से फाइनेंशियल हेल्प की गुहार भी लगाई थी, जिसके चलते इसमें कुछ देरी हो रही थी। शुक्र है कि फिल्म इंडस्ट्री के कुछ दयालू और बड़े दिल वाले सेलेब्रिटीज की वजह से समय से फंड इकठ्ठा हो गया और कल (2 सितम्बर को) उनकी वाल्व रिप्लेसमेंट सर्जरी हो गई। वे ठीक हैं, लेकिन फिलहाल ICU में हैं। मेडिकल टीम अगले कुछ दिन उनकी निगरानी करेगी।

कौन हैं रेहाना सुल्तान

रेहाना सुल्तान ने 1970 में संजीव कुमार और अंजू महेंद्रू स्टारर फिल्म 'दस्तक' से फिल्मों में डेब्यू किया था। फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था। यही वो साल था, जब रेहाना को शत्रुघ्न सिन्हा के साथ फिल्म 'चेतना' में देखा गया। हालांकि, बाद में एक जैसे रोल करने की वजह से वे टाइपकास्ट हो गईं और उनका करियर ढलान पर आ गया।

और पढ़ें…

शादी को तैयार नहीं सुशांत सिंह राजपूत की Ex रिया चक्रवर्ती! जानिए आखिर क्यों?

विक्रम का खुलासा: इस गलती से गंवाई 'बॉम्बे' फिल्म, दो महीने तक रोते रहे

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

रणबीर कपूर के लुक पर क्या बोले रामायण के 'राम', बताया-भगवान के किरदार के लिए सबसे जरूरी क्या?
Dhurandhar 2 Teaser : रणवीर सिंह की फिल्म का धांसू मूवी का टीज़र, देखें अपडेट