
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल को हाल ही में IIFA 2023 की होस्टिंग करते हुए देखा गया था। अब वहां से विक्की का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के सॉन्ग 'शीला की जवानी' पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की खास बात यह है कि वो कैटरीना के साथ नहीं बल्कि राखी सावंत के साथ ठुमके लगा रहे हैं।
डांस करते समय स्टेज पर गिरते-गिरते बचे विक्की
इस वीडियो में विक्की कौशल एक्ट्रेस राखी सावंत के साथ डांस करते हैं। इतने में ही राखी सॉन्ग के हुक स्टेप करती हैं। इसी बीच वो जमकर ठुमका लगाने लगती हैं और विक्की कौशल, राखी की ड्रेस में फंस जाते हैं और लडखड़ा हुए स्टेज पर गिरते-गिरते बच जाते हैं। इतने में वहां मौजूद सारा अली खान जैसे ही यह सब देखती हैं, वो जोर-जोर से हंसने लगती हैं। इस दौरान विक्की ने व्हाइट शर्ट, ब्लैक ब्लेजर और पैंट पहन रखी थी। वहीं राखी और सारा ने रेड आउटफिट चुना था।
वायरल हुआ विक्की-राखी का वीडियो
अब विक्की और राखी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस भी इस पर तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। जहां एक ने लिखा, 'राखी इज द बेस्ट।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'शीला की जवानी पर डांस करते समय राखी ने विक्की को टक्कर मार दी।'
कई सेलेब्स ने किया परफॉर्म
इस अवॉर्ड शो में सलमान खान, नोरा फतेही, कृति सनोन, जैकलीन फर्नांडिस, वरुण धवन और रकुल प्रीत सिंह सहित कई सेलेब्स ने गाला नाइट में परफॉर्म किया था। इसमें जहां ऋतिक रोशन ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता। वहीं आलिया भट्ट ने बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया।
और पढ़ें..
वैभवी उपाध्याय की याद में मंगेतर जय गांधी का हुआ बुरा हाल, पोस्ट शेयर कर कही यह बात
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।