5 फिल्में रिलीज, 3 ब्लॉकबस्टर, वो साल जिसने बदली विक्की कौशल की जिंदगी

Published : May 16, 2025, 01:50 PM ISTUpdated : May 16, 2025, 03:39 PM IST

विक्की कौशल ने 37वें जन्मदिन पर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया! साल 2023 में उनकी ज़रा हटके ज़रा बचके और डंकी जैसी फ़िल्में सुपरहिट रहीं, जबकि द ग्रेट इंडियन फैमिली बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई।

PREV
110

विक्की कौशल 16 मई को अपना 37 वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने साल 2015 में मसान मूवी से बतौर लीड हीरो अपनी शुरुआत की थी। 

210

बीते 10 सालों में उनके लिए एक ऐसा ईयर आया, जिसमें उनकी 5 फिल्में रिलीज हुई थी। इसमें से 3 हिट हुई, इसके बाद विक्की साइनिंग स्टार बन गए।

310

विक्की कौशल ने बीते 10 सालों में तकरीबन 20 फिल्मों में काम किया है, इसमें कुछ में उनके कैमियो भी हैं। साल 2023 मे उनकी कुल 5 फिल्में रिलीजो हुई, आलमोस्ट प्यार विद डीजे महोब्बत में उनका कैमियो था।

410

2 जून 2023 में विक्की कौशल और सारा अली खान स्टारर जरा हटके जरा बचके रिलीज हुई। इसका डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है। 

510

मिडिल क्लास फैमिली में शादी के बाद रहने के लिए एएलग घर के लिए जद्दोजहद पर बेस्ड इस मूवी को  40 करोड़ की लागत से बनाया गया था। इसने तकरीबन 115 करोड़ की कमाई की थी। जो विक्की के करियर के लिए ब्लॉकबस्टर मूवी साबित हुई।

610

सैम बहादुर, भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम की बायोपिक पर बनी मूवी को डायरेक्शन मेघना गुलज़ार ने किया है। इसमें विक्की कौशल, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, नीरज काबी ने लीड रोल निभाया था।

710

सैम बहादुर फ़िल्म 1 दिसंबर 2023 को रिलीज़ हुई थी । 55 करोड़ में बनी मूवी ने दुनिया भर में ₹128.16 करोड़ की कमाई की है। 69वें फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में, फ़िल्म को बेस्ट एक्टर ( विक्की कौशल) और बेस्ट फ़िल्म ( क्रिटिक्स) सहित आठ नामांकन मिले थे।

810

21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ डंकी को राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म में शाहरुख खान, विक्की कौशळ तापसी पन्नू और बोमन ईरानी ने लीड रोल निभाए हैं।

910

85 करोड़ में बनी फिल्म डंकी ने वर्ल्ड वाइड 460.11 करोड़ की कमाई की है। इस फिल्म में विक्की ने अपनी एक्टिंग से खूब तारीफें बटोरी हैं।  

1010

द ग्रेट इंडियन फैमिली को विजय कृष्ण आचार्य ने डायरेक्ट किया है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा ने इसे प्रोड्यूक किया था। विक्की कौशल, मानुषी छिल्लर, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्रा का इसमें लीड रोल था। 40 करोड़ में बनी मूवी बहुत बड़ी डिजास्टर बन गई थी। इस फिल्म ने महज 5.65 करोड़ की कमाई की थी।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories