विक्की कौशल VS कार्तिक आर्यन: कमाई में 110 CR का अंतर, किसने जीता राष्ट्रीय अवार्ड

Published : May 16, 2025, 12:01 PM ISTUpdated : May 16, 2025, 12:15 PM IST

विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन, दोनों ही बॉलीवुड के चमकते सितारे हैं। लेकिन दोनों के करियर, कमाई और अवॉर्ड्स में कितना अंतर है? जानिए इस तुलना में।

PREV
112

विक्की कौशल 16 मई को अपना 37 वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। उन्होंने 2015 में "मसान" मूवी से डेब्यू किया था। 2025 में रिलीज छावा ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया है। यहां हम उनके करियर को कार्तिक आर्यन के साथ कम्पेयर कर रहे हैं।

212

विक्की कौशल को सामने रखकर यदि इस समय उनका मुकाबले का एक्टर देखा जाए तो कार्तिक आर्यन को कई बड़े प्रोडक्शन हाउस और मेगा बजट की मूवी ऑफर हुई है। वे करन जौहर के धर्मा प्रोडक्शन में भी एंट्री कर चुके हैं। यहां इन दोनों स्टार की कमाई,  कुल फिल्में और अवार्डस की जानकारी हम शेयर कर रहे हैं। 

312

विक्की ने अपने करियर की शुरुआत 2015 में फिल्म "मसान" से की थी।  इसे नीरज घेवन ने डायरेक्ट किया है। विक्की कौशल के अलावा संजय मिश्रा, ऋचा चड्ढा, और श्वेता त्रिपाठी  ने लीड रोल निभाए हैं। अब तक वे लगभग 10 फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 

412

विक्की कौशल की प्रमुख फिल्में हैं:

मसान (2015) हिट, रमन राघव 2.0 (2016) ऐवरेज, राज़ी (2018) ब्लॉकबस्टर, संजू (2018) ब्लॉकबस्टर, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (2019) हिट, सरदार उधम (2021, OTT), सैम बहादुर (2023) हिट, डंकी (2023) सुपरहिट, बैड न्यूज ( 2024) हिट, छावा ( 2025) ब्लॉकबस्टर रही हैं।

512

विक्की कौशल एक फिल्म के लिए 12 से 15 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। छावा के पहले वे करीब 8 से 10 करोड़ की फीस लेते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक वे ब्रांड एंडोर्समेंट और एक ऐड के लिए 2-3 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं।

612

ABP की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल ने महज 10 सालों में करीब 140 करोड़ रुपये की संपत्ति जुटा ली है। मुंबई में उनका अपना घर है। हालांकि वे पत्नी कैटरीना कैफ के साथ लग्जरी अपार्टमेंट में रेंट पर रहते हैं।

712

कार्तिक आर्य़न ने साल 2011 में प्यार का पंचनामा मूवी से शुरुआत की थी। ग्वालियर शहर के रहने वाले एक्टर का फिल्म इंडस्ट्री में कोई गॉड फादर नहीं है। उन्होंने अपने दम पर मुकाम बनाया है।

812

कार्तिक आर्यन बीते 14 सालों में तकरीबन 15 फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी प्रमुख फिल्में : प्यार का पंचनामा (2011), आकाश वाणी ( 2013 ), कांची: द अनब्रेकेबल (2014) प्यार का पंचनामा 2 (2015), सोनू के टीटू की स्वीटी (2018), लुका छुपी (2019), पति पत्नी और वो (2019), भूल भुलैया 2 (2022), शहज़ादा, तू झूठी मैं मक्कार (2023, कैमियो), सत्यप्रेम की कथा (2023) चंदू चैंपियन, भूल भुलैया (2024)

912

कार्तिक आर्यन ने भूल भुलैया फ्रेंचाइजी में सुपरहिट मूवी देने के बाद टॉप गियर की स्पीड हासिल की है। पिंक विला की रिपोर्ट के मुताबिक, वे अब एक फिल्म के लिए 40 से 50 करोड़ की फीस लेते हैं। उनकी नेट वर्थ 250 का करोड़ बताई गई है। 

1012

अवार्ड्स : विक्की कौशल VS कार्तिक आर्यन

विक्की कौशल ने कई बड़े पुरस्कार जीते हैं: उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (बेस्ट एक्टर)।

संजू के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार ( बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर)। इसके अलावा कई दूसरे क्रिटिक्स अवार्ड्स भी अपने नाम किए हैं।

1112

कार्तिक आर्यन को सोनू के टीटू की स्वीटी के लिए जी सिने अवार्ड (बेस्ट एक्टर इन ए कॉमिक रोल)। फिल्मफेयर अवार्ड्स के लिए नामांकन मिला है, लेकिन वे इसे अभी तक हासिल नहीं कर पाए हैं

1212

विक्की कौशल की कुल संपत्ति  140 करोड़ की बताई जाती है। उनके पिता पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं। वहीं कार्तिक आर्यन का बॉलीवुड से कोई नाता नहीं रहा, बावजूद इसके वे 250 करोड़ की कमाई कर चुके हैं। शहजादा जैसी मूवी में वे को-प्रोड्यूसर भी रहे।  दोनों की संपत्ति में 110 करोड़ का अंतर है।  

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories