एनिमल से फिर लीक हुआ वीडियो, रणबीर कपूर का डेंजरस लुक आया सामने, दमदार अदाकारी ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी

Published : Mar 25, 2023, 08:29 AM ISTUpdated : Mar 25, 2023, 10:07 AM IST
Ranbir kapoor

सार

एनिमल के शूट लोकेशन का एक वीडियो एक फैन ने शेयर किया। इसमें रणबीर कपूर लंबे और बिखरे बालों में नजर आ रहे हैं। रणबीर का इंटेंस लुक देखकर  दर्शकों की इस मूवी के लिए बेकरारी बढ़ गई है।  

एंटरटेनमेंट डेस्क : रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसे साल 2023 की सबसे बड़ी और चर्चित फिल्म बताया जा रहा है। इस मूवी की कुछ क्लिप लगातार वायरल हो रही हैं। इस मूवी में रणबीर कपूर एक डॉन का किरदार निभा रहे हैं। ये  एक्शन  फिल्म  है, जिसमें रणबीर डॉन के किरदार में नज़र आएंगे।  फैंस अपने चहेते स्टार को नए अवतार में देखने के लिए एक्साइटेड हैं ।

फिल्म की लोकेशन से लीक हुआ वीडियो

फिल्म की लोकेशन का एक वीडियो वायरल हुआ है।  इसके मुताबिक, एनिमल निश्चित तौर पर रणबीर कपूर के फैंस के लिए एक ट्रीट होगी। यह फिल्म एक क्राइम थ्रिलर है, जिसका डायरेक्शन संदीप वांगा ने किया है।

 

 

 

इंटेस लुक में दिखे रणबीर कपूर

आखिरी बार तू झूठी मैं मक्कार में नजर आए रणबीर कपूर एनिमल की शूटिंग  कर रहे हैं। इसके शूट लोकेशन का एक वीडियो एक फैन ने शेयर किया था। इसमें रणबीर लंबे और बिखरे बालों में नजर आ रहे हैं। वीडियो क्लिप में साफ नज़र आ रहा है कि रणबीर एक लिफ्ट की ओर बढ़ रहे  हैं, इस दौरान वे यूनिट बॉय से  अपना मोबाइल लेते है। बैकग्राउंड से साफ पता चल रहा है कि  ये सीन एक हॉस्पिटल में फिल्माया गया  है।

ANIMAL के बारे में

कबीर सिंह (2019) के बाद संदीप वांगा के डायरेक्शन में बनने वाली एनिमल दूसरी हिंदी फिल्म हैं। क्राइम थ्रिलर एनिमल को भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज़, मुराद खेतानी की सिने1 स्टूडियो और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा बैंकरोल किया गया है। इसमें रणबीर कपूर के अपोजिट रश्मिका मंदाना ने लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया है। ये  फिल्म  11 अगस्त को एकसाथ कई लैंग्वेज में थिएटर में रिलीज़ की जाएगी।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

मर्दानी 3 के साथ रानी मुखर्जी के करियर के 30 साल, अभिनेत्री ने लिखा भावुक नोट
National Youth Day: मालामाल हैं बॉलीवुड के ये 7 स्टार किड, जानें एक-एक की संपत्ति