विद्या बालन का 'अमी जे तोमार' डांस में Oops मोमेंट! देखें वीडियो

Published : Oct 26, 2024, 11:11 AM IST
विद्या बालन का 'अमी जे तोमार' डांस में Oops मोमेंट! देखें वीडियो

सार

भूल भुलैया 3 के गाने 'अमी जे तोमार' पर डांस करते हुए विद्या बालन लड़खड़ा गईं। माधुरी के साथ परफॉर्म करते हुए हुआ ये हादसा, वीडियो वायरल।

मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान, भूल भुलैया 3 फिल्म के गाने 'अमी जे तोमार' पर डांस करते हुए विद्या बालन लड़खड़ा गईं और गिरते-गिरते बचीं। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है। विद्या बालन, माधुरी दीक्षित के साथ इस गाने पर डांस कर रही थीं। दोनों सितारे अपने शानदार डांस से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे थे। तभी अचानक विद्या बालन लड़खड़ा गईं। लेकिन, उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ही बैठे-बैठे डांस स्टेप्स किए और फिर उठकर डांस जारी रखा, जिससे दर्शक प्रभावित हुए। विद्या के गिरने पर भी माधुरी दीक्षित विचलित नहीं हुईं और उन्होंने अपना डांस जारी रखा।
 
 इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोगों ने कहा कि इतना डांस करने के लिए अभिनेत्रियों को मोटी रकम मिलती है, उन्हें थोड़ा सावधान रहना चाहिए। वहीं, कई लोगों ने विद्या बालन की सूझबूझ की तारीफ की और कहा कि बिना विचलित हुए उन्होंने डांस जारी रखा, जो काबिले तारीफ है। कुछ लोगों ने कहा कि विद्या के गिरने पर माधुरी का उनकी तरफ न देखना अजीब लगा, जबकि कुछ का कहना था कि अगर माधुरी ऐसा करतीं तो यह असभ्य होता और दोनों अभिनेत्रियों की बेइज्जती होती। कुल मिलाकर, इस वीडियो पर खूब चर्चा हो रही है।

 

इस कार्यक्रम के बाद, विद्या बालन ने माधुरी दीक्षित की तारीफ की। उन्होंने कहा कि तेजाब के 'एक दो तीन' गाने में माधुरी का डांस देखने के बाद से ही मैं उनकी फैन हूं। तब से ही उनके साथ डांस करना मेरा सपना था, जो आज पूरा हो गया। उन्होंने कहा कि जब मैंने 'एक दो तीन' गाना देखा था, तो मैं भी माधुरी की तरह डांस करना चाहती थी। उनके डांस का कोई जवाब नहीं है।
 
भूल भुलैया 3 का निर्देशन अनीस बज्मी ने किया है और इसे भूषण कुमार ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण है। माधुरी दीक्षित के अलावा, विद्या बालन, कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, राजपाल यादव और संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी इस फिल्म में हैं। 1 नवंबर को रिलीज होने वाली भूल भुलैया 3 को रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन से बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर मिलने वाली है।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Sanjay Gupta Upcoming Movies: संजय गुप्ता की ये 4 फ़िल्में रह गईं अधूरी, एक में होते टाइगर श्रॉफ!
SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा