Published : Apr 27, 2025, 11:14 AM ISTUpdated : Apr 27, 2025, 07:58 PM IST
Vinod Khanna Death Anniversary: विनोद खन्ना को गुजरे 8 साल हो गए है। बता दें कि विनोद ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी, जिन्हें आज भी देखा और याद किया जाता है।
बॉलीवुड के सुपरस्टार विनोद खन्ना को गुजरे 8 साल हो गए है। 2017 में कैंसर की वजह से उनका निधन हो गया था। विनोद ने अपने करियर कुछ ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है, जिन्हें आज भी याद किया जाता है। आइए, जानते हैं इन फिल्मों में बारे में…
211
1970 में आई हिट फिल्म आन मिलो सजना में राजेश खन्ना और आशा पारेख लीड रोल में थे। फिल्म में विनोद खन्ना ने विलेन का रोल प्ले किया था, जो काफी पसंद किया गया। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी।
311
1977 में आई फिल्म अमर अकबर एंथनी ब्लॉकबस्टर फिल्म है। इस मल्टीस्टारर फिल्म में विनोद खन्ना ने साथ अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, नीतू सिंह, परवीन बाबी और शबाना आजमी लीड रोल में थे।
विनोद खन्ना की फिल्म परवरिश 1977 में आई थी। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में विनोद के साथ अमिताभ बच्चन, नीतू सिंह और शबाना आजमी लीड रोल में थे।
511
1971 में आई विनोद खन्ना की फिल्म मेरा गांव मेरा देश हिट रही। फिल्म में धर्मेंद्र-आशा पारेख लीड रोल में थे। इस मूवी में विनोद ने डाकू का रोल प्ले किया था।
611
1980 में आई फिरोज खान की फिल्म कुर्बानी ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। फिल्म में विनोद खन्ना, फिरोज खान के साथ लीड रोल में थे। जीनत अमान भी फिल्म में थी।
711
1973 में आई फिल्म कच्चे धागे ने बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख दिया था। फिल्म में विनोद खन्ना, मौसमी चटर्जी, कबीर बेदी और निरूपा रॉय लीड रोल में थे। इसमें विनोद डाकू बने थे।
811
1978 में आई फिल्म मुकद्दर का सिकंदर भी ब्लॉकबस्टर रही। इसमें विनोद खन्ना, अमिताभ बच्चन, राखी, अमजद खान, रेखा लीड रोल में थे।
911
विनोद खन्ना की 1977 में आई सुपर-डुपर हिट फिल्म खून पसीना को आज भी लोग भूले नहीं है। फिल्म में विनोद के साथ अमिताभ बच्चन, रेखा, निरूपा रॉय लीड रोल में थे।
1011
विनोद खन्ना, अमिताभ बच्चन, सायरा बानो की फिल्म हेरा फेरी 1976 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक थी। ये एक एक्शन थ्रीलर मूवी है, जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं।
1111
1987 में आई फिल्म इंसाफ भी हिट रही। फिल्म में विनोद खन्ना के साथ डिंपल कपाड़िया, कृतिका देसाई और शक्ति कपूर लीड रोल में थे।