अमिताभ बच्चन को टक्कर देने वाला इकलौता हीरो, 1 फैसले से हुआ था बर्बाद

Published : Apr 27, 2025, 12:08 PM ISTUpdated : Apr 27, 2025, 08:04 PM IST

Vinod Khanna Death Anniversary: 8 साल हो गए विनोद खन्ना को गुजरे। इंडस्ट्री में वो इकलौते एक्टर थे, जिन्होंने अमिताभ बच्चन की कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, बाद में लिए एक फैसले ने उन्हें बर्बाद कर दिया था। 

PREV
18

सुपरस्टार विनोद खन्ना ने 2017 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। बॉलीवुड इंडस्ट्री में विनोद एक ऐसे एक्टर थे, जिन्होंने अमिताभ बच्चन को जबरदस्त टक्कर दी थी। हालांकि, ओशो के आश्रम जाने के उनके फैसले ने उनका करियर बर्बाद कर दिया था।

28

70-80 के दशक में विनोद खन्ना की एक्टिंग ने फैंस के दिलों पर कमाल का जादू किया था। एक समय में विनोद इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक थे।

38

70 के दशक में विनोद खन्ना ने अमिताभ बच्चन को कड़ी टक्कर दी थी। दरअसल, अमिताभ बच्चन ने जब इंडस्ट्री में कदम रखा और उनका करियर ग्रो कर रहा था, उस वक्त विनोद खन्ना एक स्टैब्लिश स्टार थे।

48

70 के दशक में विनोद खन्ना की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग थी। उनकी एक्टिंग काफी पसंद की जाती थी। फिल्म आनंद और जंजीर ने अमिताभ बच्चन का करियर चमकाया था। मगर उस वक्त भी विनोद खन्ना सुपरस्टार थे।

58

विनोद खन्ना और अमिताभ बच्चन ने साथ में कई हिट फिल्में दी। दोनों ने रेश्मा और शेरा (1971), जमीर (1975), हेरा फेरी (1976), अमर अकबर एंथोनी (1977), खून पसीना (1977), परवरिश (1977), मुकद्दर का सिकंदर (1978) में नजर आए।

68

अपने करियर के पीक पर विनोद खन्ना ने एक ऐसा फैसला लिया और इससे उनका करियर बर्बाद हो गया। उन्होंने अचानक बॉलीवुड से ब्रेक लेने का फैसला किया और ओशो की शरण में चले गए। विनोद के इस फैसले से अमिताभ बच्चन को फायदा हुआ औव वे मिलेनियम स्टार बन गए।

78

विनोद खन्ना अपना घर-परिवार छोड़कर ओशो के साथ अमेरिका चले गए थे और वहीं रहने लगे थे। वे कीरब 5 साल तक ओशो के आश्रम में रहे। वे वहां माली का काम करते थे। फिर उन्होंने वापस बॉलीवुड आने की सोची।

88

बॉलीवुड में कमबैक कर विनोद खन्ना ने कई हिट फिल्में दी। उन्होंने कुछ फिल्मों में पिता का रोल भी निभाया। उन्होंने दयावान, इंसाफ, महादेव, वांटेड, दबंग और दबंग 2 में नजर आए।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories