
Malaika Arora Affair: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) का चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के साथ मुकाबला था। यह मैच गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में हो रहा था। इस दौरान मैच देखने मलाइका अरोड़ा भी पहुंचीं। खास बात तो यह थी कि उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहन रखी थी। वहीं उनके साथ राजस्थान रॉयल्स के क्रिकेट डायरेक्टर कुमार संगकारा दिखाई दिए, जिन्होंने भी सेम जर्सी पहन रखी थी।
इस वजह से ट्रोल हो रहीं मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा और कुमार संगकारा को यूं साथ देखकर लोग तरह-तरह की बात करने लगे। वहीं दोनों की फोटोज और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, 'मलाइका अरोड़ा कुमार संगकारा के साथ बैठी हैं। इन दोनों में कुछ तो पक रहा है। मैं तो एक्ट्रेस और RR के बीच कोई रिश्ता नहीं देखता हूं। ' वहीं दूसरे ने लिखा, ‘क्या मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप इसी वजह से हुआ था।’
कौन हैं मलाइका अरोड़ा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड समगकारा?
आपको बता दें कुमार संगकारा श्रीलंका के पॉपुलर क्रिकेटर हैं। साथ ही वो अपने IPL करियर के दौरान पंजाब किंग्स (पूर्व में किंग्स इलेवन पंजाब), डेक्कन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी खेला चुके हैं। संगकारा 47 साल के हैं। वहीं मलाइका की उम्र 51 है। दोनों के बीच में महज 3 साल का गैप है।
इससे पहले मलाइका बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही थीं। हालांकि, कुछ सालों बाद कपल का ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद अर्जुन ने कहा था कि वो सिंगल हैं। वहीं मलाइका ने इस पर रिएक्ट नहीं किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।