
एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर खबरें आ रही थीं कि एंजियोप्लास्टी के बाद उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस का बुरा हाल हो गया। बिग बी से जुड़े एक सूत्र का कहना था कि उन्हें 15 मार्च की सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एंजियोप्लास्टी की गई और अब वो घर वापस आ गए हैं और ठीक हो रहे हैं।' इसके कुछ देर बार बिग बी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, 'आभार'। इस पोस्ट से सभी लोग अंदाजा लगा रहे थे कि शायद बिग बी की सर्जरी अच्छे से हो गई है, इस लिए वो फैंस का आभार कर रहे हैं। हालांकि, बिग बी ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
अमिताभ बच्चन ने सर्जरी की बात पर ऐसे किया रिएक्ट
दरअसल इस खबर के आने के कुछ देर बार अमिताभ बच्चन को अपने बेटे अभिषेक के साथ दादोजी कोंडादेव स्टेडियम में 'इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग' में स्पॉट किया गया। ऐसे में उन्हें देखकर लोग शॉक हो गए और उनके मन में सवाल आने लगा कि बिग बी सर्जरी के तुरंत बाद मैच देखने कैसे पहुंच गए। ऐसे में जब वो स्टेडियम के बाद बाहर निकले तो वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और उनकी सेहत के बारे में पूछने लगे। ऐसे में पहले तो बिग बी आगे निकल गए और फिर पीछे मुड़कर बोले, 'फेक न्यूज'। अब बिग बी के इस स्टेटमेंट से यह साफ हो गया है कि उनकी एंजियोप्लास्टी की खबर मात्र एक अफवाह थी।
अमिताभ बच्चन को कई बार लग चुकी है चोट
81 साल के अमिताभ बच्चन को कई बार चोट लग चुकी हैं। इससे पहले जनवरी 2024 में कलाई पर चोट लग गई थी, जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई थी। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ब्लॉग के जरिए दी थी। फिर KBC 14 की शूटिंग के दौरान एक मेटल के टुकड़े से उनके पैर की नस कट गई थी। वहीं दिवाली 2022 से पहले भी वो घायल हो गए थे। वहीं वो दो बार कोविड पॉजिटिव हो गए थे। वहीं वो कुली के साथ पर उन्हें चोट लग गई थी। इस दौरान उनकी जान मुश्किल से बची थी।
और पढ़ें..
सांस लेने में तकलीफ के बाद अमिताभ बच्चन अस्पताल में भर्ती? हुई एंजियोप्लास्टी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।