अरमान मलिक ने मंगेतर को ऐसे किया प्रपोज, सरप्राइज देख आशना श्रॉफ नहीं रोक पाईं अपने आंसू

Published : Sep 01, 2023, 06:25 PM IST
Arman

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अरमान मलिक अपनी गर्लफ्रेंड आशना को खास तरीके से शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं। अरमान के इस सरप्राइज को देखकर आशना अपने आंसू नहीं रोक पा रही हैं। 

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर अरमान मलिक ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ से सगाई कर ली है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर कर फैंस के साथ यह गुड न्यूज शेयर की थी। इसके बाद अब अरमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो आशना के लिए एक रोमांटिक सॉन्ग गाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं अरमान के इस सरप्राइज को देखकर आशना भी काफी इमोशनल हो जाती हैं।

अरमान मलिक ने की सॉन्ग के बारे में बात

अरमान ने इस सॉन्ग के बारे में बात करते हुए कहा, 'कसम से सॉन्ग मेरी बैटर हाफ के लिए एक म्यूजिकल लव लेटर है। ये गाना मेरा उसके लिए एक वादा है कि परिस्थिति चाहे कितनी भी कठिन क्यों हो, मैं हमेशा उसका हाथ थामे रहूंगा। जब आपको अपना जीवनसाथी मिल जाए तो आपको पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं है। आशना मेरी जिंदगी की सबसे खास इंसान है और मैं अपनी बाकी जिंदगी उसके साथ बिताकर बहुत खुद को बेहद भाग्यशाली महसूस करता हूं। यह गाना हमारे लिए हमेशा के लिए है।'

अरमान के इस स्पेशल सॉन्ग और इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं इस सॉन्ग की लिरिक्स भी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। आपको बता दें यह सॉन्ग आशना के लिए एक सरप्राइज सॉन्ग है, जिसके बारे में उन्हें कोई आईडिया नहीं है। वहीं इस रोमांटिक प्रपोजल के बाद आशना अपने आंसू नहीं रोक पाईं।

कौन हैं अरमान की मंगेतर आशना श्रॉफ

अरमान मलिक बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने 'जहर', 'बोल दो न जरा', 'पहला प्यार', 'मुझको बरसात बना लो' से लेकर 'मैं रहूं या न रहूं' जैसे ढेरों सुपरहिट गाने गाए हैं। वहीं उनकी गर्लफ्रेंड आशना एक सोशल मीडिया सेलिब्रेटी के तौर पर जानी जाती हैं। आशना ने लंदन से फैशन की पढ़ाई की है। एक वक्त था जब फोटोग्राफर सिद्धांत के साथ उनका नाम जुड़ा था। हालांकि अब कई सालों से वो अरमान को डेट कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशना अरमान से दो साल बड़ी हैं। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी भी करने वाले हैं। हालांकि कपल ने अब तक इस बारे में ऑफिशियल जानकारी नहीं शेयर की है।

और पढ़ें..

Gadar 2 को ऑस्कर में भेजने की तैयारी में जुटे अनिल शर्मा, आज तक एक भी अवॉर्ड न मिलने पर जताई नाराजगी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर