
एंटरटेनमेंट डेस्क. आलिया भट्ट और रणवीर सिंह को हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के 'ब्राइडल कॉउचर शो' में शो स्टॉपर के रूप में देखा गया। इस दौरान दोनों ने साथ में धूम मचा दी। इस इवेंट में जहां आलिया आइवरी कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं रणवीर व्हाइट शेरवानी और फ्लोरल प्रिंटेड जैकेट में हैंडसम लग रहे थे। अब वहां से रणवीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
इवेंट में रणवीर ने छुए अपनी मां के पैर
इस वीडियो में सबसे पहले रणवीर सिंह रॉयल एंट्री करते हैं। उसके बाद चलते-चलते बीच में ही रुक जाते हैं और अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के पास जाकर उनके गालों पर किस करते हैं। उसके बाद वो दीपिका के बगल में बेठी अपनी मां के पास जाते हैं और उनके पैर छूते हैं। इस इवेंट में दीपिका ने ऑफ-व्हाइट नेट साड़ी पहनी थी। इसे उन्होंने हॉल्टर-नेक ब्लाउज के साथ पेयर किया था, जिसमें वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
लोग कर रहे रणवीर की तारीफ
अब रणवीर के इस वीडियो को देखने के बाद लोग उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। जहां एक ने लिखा, 'दीपिका बहुत लकी हैं कि उन्हें रणवीर जैसे पति मिले हैं।' दूसरे ने लिखा, 'रणवीर अपनी पत्नी दीपिका को स्पेशल महसूस कराने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते हैं।' लोगों का कहना कि उन्होंने दीपिका के साथ-साथ अपनी मां को भी बहुत स्पेशल फील कराया। वहीं कुछ लोगों ने उनके इस जेस्चर को पब्लिसिटी स्टंट कह दिया, तो कुछ ने उन्हें ओवर एक्टिंग की दुकान कह दिया। मनीष मल्होत्रा के इस शो में जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर, करण जौहर, काजोल, नोरा फतेही समेत इंडस्ट्री के कई सेलेब्स शामिल हुए थे।
आपको बता दें रणवीर और आलिया फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में एक साथ नजर आएंगे। करण जौहर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के सा-साथ धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी लीड रोल में दिखाई देंगे। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
और पढ़ें..
बिना शादी के चौथी बार पिता बने अर्जुन रामपाल, 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड ने दिया बेटे को जन्म
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।