सुष्मिता सेन ने दिवाली पार्टी में रिपीट की 18 साल पुरानी साड़ी! लुक से सभी को किया इंप्रेस

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सुष्मिता सेन 18 साल पुरानी साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। अब इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

 

Anshika Shukla | Published : Nov 12, 2023 9:31 AM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन को हाल ही में अपने एक्स-बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में स्पॉट किया गया उनके साथ सुष्मिता की बेटी रेनी सेन भी थीं, जो नए लुक में काफी अलग लग रही थीं। इस बीच सुष्मिता सेन का लुक काफी चर्चा में रहा। दरअसल इस पार्टी में वो साड़ी पहने हुए नजर आईं, जो 18 साल पुरानी थी।

 

कॉफी विद करण सीजन 1 में सुष्मिता सेन ने पहनी थी यह साड़ी

सुष्मिता सेन, शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में जिस साड़ी में पहुंची थीं। वहीं साड़ी उन्होंने साल 2005 में कॉफी विद करण सीजन 1 में पहनी थी। उस समय वो संजय दत्त के साथ इस शो में गई थीं। इस बेज कलर की साड़ी में वो आज भी उतनी ही खूबसूरत लग रही थीं, जितनी कि 18 साल पहले थीं। अब जो वीडियो सामने आई है, उसमें सुष्मिता पहले पैपराजी को अकेले पोज देने आती हैं, उसके बाद वो रोहमन और रिनी के साथ तस्वीरें खिंचवाती हैं। पार्टी में रोहमन सफेद कुर्ता पायजामा में थे और इसके साथ उन्होंने नेहरू जैकेट पहनी थी। वहीं रिनी एक फ्लेयर साड़ी में पहुंचीं और इसके साथ उन्होंने एक नया लुक ट्राय किया।

 

16 साल छोटे रोहमन को डेट कर रही हैं सुष्मिता सेन

सुष्मिता का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं लोग उनकी सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें सुष्मिता और रोहमन का लंबे समय तक अफेयर चला था। उस समय दोनों एक साथ ही रहते थे। हालांकि फिर दोनों का ब्रेकअप क्यों हुआ इस बारे में उन्होंने कभी भी खुलासा नहीं किया। हालांकि कई साल बाद सुष्मिता और रोहमन फिर से एक साथ नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर लोगों का कहना है कि वो एक बार फिर से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। खास बात तो यह है कि रोहमन, सुष्मिता से 16 साल छोटे हैं। सुष्मिता जहां 47 साल की हैं। वहीं, रोहमन 31 साल के हैं।

और पढ़ें..

Watch Video: विराट-अनुष्का ने कन्फर्म की प्रेग्नेंसी? Diwali पार्टी में साफ दिखा एक्ट्रेस का बेबी बंप

Read more Articles on
Share this article
click me!