
एंटरटेनमेंट डेस्क । फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने शनिवार को ट्विटर पर ‘ask me anything’ सेशन आयोजित करने के बाद कई सवालों के बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिए। अपनी अगली फिल्म द वैक्सीन वॉर के बारे में उन्होंने डिटेल शेयर की है। ये फिल्म सितंबर महीने में ही रिलीज़ हो रही है। जिसकी टक्कर जवान से होना तय माना जा रहा है। इस दौरान कुछ यूजर्स ने उनसे शाहरुख खान की फिल्म जवान के बारे में भी सवाल पूछा, जिसपर उन्होंने बड़ी ही साफगोई से जवाब दिया है ।
जवान का ट्रेलर कैसा लगा- विवेक ने दिया करारा जवाब
विवेक ने ट्वीट किया, “Ask me anything. Let’s begin. #AskVRA.”, इस सेशन के दौरान एक ट्विटर यूजर ने उनसे पूछा : 'जवान का ट्रेलर कैसा लगा । इस पर विवेक ने खुले दिल से जवान की ट्रेलर की तारीफ की । उन्होंने कहा "यूनिक, ये Mind blowing है। वहीं उन्होंने ट्रेलर को ब्लॉकबस्टर भी बताया है।”
शाहरुख खान से मांगी जवान की टिकट !
एक दूसरे यूजर ने विवेक से पूछा कि क्या वह जवान देखेंगे । इस पर द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर ने बताया कि वह तो टिकट पाने के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं। विवेक ने कहा, FDFS (first day, first show) लेकिन टिकट कहां हैं, यार। प्लीज़ शाहरुख से बोल के दिला दो ।”
बता दें कि विवेक अग्निहोत्री ने इससे पहले एक मीम शेयर किया था, जिसमें उन्होंने शाहरुख खान की जवान और प्रभास के सालार का मजाक उड़ाया गया था।
ट्विटर पर विवेक अग्निहोत्री ने दिए जवाब
इसके अलावा, विवेक ने अपनी फिल्म द वैक्सीन वॉर ( The Vaccine War ) पर भी खुलकर बात की है । विवेक ने फिल्म की शूटिंग के एक्सपीरिएंस को शेयर किया है। इसी बीच एक यूजर ने उनकी फिल्मों को प्रोपेगैंडा बताया, इस शख्स ने लिखा, “आपकी नई प्रोपेगेंडा फिल्म कब रिलीज हो रही है?” ट्रोलिंग पर रिप्लाई देते हुए विवेक ने कहा, “थोड़ा प्रोपेगेंडा तो तुमने भी वैक्सीन में लिया था अमित। बस उसी के प्रमोशन को लेकर आ रहा हूं 28 सितंबर को। यहां तक कि आप भी प्रोपेगेंडा वैक्सीन का पार्ट हैं । अब यह 28 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। इसे जरूर देखें। आपकी मां इसके लिए आपसे प्यार करेंगी।”
ये भी पढ़ें -
अश्लील फोटो वायरल कर रही थी फेमस भोजपुरी सिंगर, लड़की की शिकायत पर मामला दर्ज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।