ऋतिक रोशन V/S Jr NTR: नेट वर्थ में 2600 करोड़ का अंतर, हिट फ़िल्में देने में कौन किस पर भारी?

Published : May 20, 2025, 06:20 AM ISTUpdated : May 20, 2025, 08:21 AM IST

तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर 42 साल के हो गए हैं। 20 मई 1983 को हैदराबाद में जन्में Jr. NTR ऋतिक रोशन स्टारर 'वॉर 2' से बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं। जानिए दोनों एक्टर्स की फिल्मों, नेट वर्थ आदि के बारे में...

PREV
17

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फीस

रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन ने 'वॉर 2' के लिए ऋतिक रोशन की फीस 48 करो रुपए है। जबकि इसी फिल्म के लिए Jr NTR ने 30 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं।

27

ऋतिक रोशन VS Jr NTR की कुल फ़िल्में

जूनियर एनटीआर बतौर लीड एक्टर 2001 से फ़िल्में कर रहे हैं। उनकी डेब्यू फिल्म Ninnu Choodalani थी। और अब तक 30 फिल्मों में हीरो बन चुके हैं। वहीं, ऋतिक रोशन ने साल 2000 में 'कहो ना प्यार है' से डेब्यू किया था। वे हीरो के तौर पर अब तक 25 फिल्मों में दिखे चुके हैं।

37

ऋतिक रोशन VS Jr NTR की हिट फ़िल्में

ऋतिक रोशन ने 25 साल के करियर में 12 हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फ़िल्में दी हैं। जबकि Jr NTR 24 साल के करियर में 16 हिट फ़िल्में दे चुके हैं।

47

ऋतिक रोशन VS Jr NTR की सबसे कमाऊ फिल्म

ऋतिक रोशन के करियर की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म 'वॉर' है, जिसने वर्ल्डवाइड 475.62 करोड़ रुपए कमाए थे। वहीं Jr NTR की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म 'RRR' है, जिसकी दुनियाभर में कमाई लगभग 1250 करोड़ रुपए रही थी।

57

ऋतिक रोशन VS Jr NTR की नेट वर्थ

इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार ऋतिक रोशन के पास लगभग 3130 करोड़ की संपत्ति है। जबकि Jr NTR अभी तकरीबन 500 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं। यानी ऋतिक के पास Jr NTR से 2630 करोड़ रुपए ज्यादा की संपत्ति है।

67

कब रिलीज होगी ऋतिक रोशन-Jr NTR की 'वॉर 2'

'वॉर 2' का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज होगी। 'वॉर 2' 2019 में रिलीज हुई 'वॉर' का सीक्वल है, जिसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया था।

77

ऋतिक रोशन VS Jr NTR की अपकमिंग फ़िल्में

ऋतिक रोशन की आने वाली फिल्मों में 'वॉर 2' के अलावा 'कृष 4' और 'अल्फा' शामिल हैं। जबकि Jr NTR को आगे 'वॉर 2' के अलावा 'ड्रैगन' और 'देवरा पार्ट 2' शामिल हैं।

Read more Photos on

Recommended Stories