WAVES 2025: कौन चाहता है SRK-अल्लू अर्जुन साथ में करें फिल्म और क्यों?

Published : May 02, 2025, 02:56 PM IST
allu arjun shahrukh khan in one film

सार

WAVES 2025: वेव्स समिट के दूसरे दिन के सेंशन में एक साउथ स्टार ने इच्छा जताई किो शाहरुख खान-अल्लू अर्जुन को एक फिल्म में साथ काम करना चाहिए। उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई। 

WAVES Summit 2025: मुंबई में चल रही वेव्स समिट के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को अलग-अलग सेंशन हुए। एक सेंशन में करन जौहर, करीना कपूर, विजय देवरकोंडा शामिल हुए। तीनों जब पैनल चर्चा के लिए बैठे तो किंगडम एक्टर ने इंडियन सिनेमा के भविष्य पर अपनी राय रखी। देवरकोंडा ने साउथ और नॉर्थ के स्टार्स के बीच सहयोग की संभावनाओं पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि शाहरुख खान (पठान-जवान) की फिल्म ने लगभग हजारों करोड़ कमाए हैं और अल्लू अर्जुन की फिल्म (पुष्पा 2) ने भी 1000 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। उन्होंने इस बात की कल्पना की कि अगर दोनों कभी साथ में काम तो क्या होगा।

देश में एकजुटता बढ़ेगी- विजय देवरकोंडा

वेव्स 2025 में हुए सेंशन के दौरान विजय देवरकोंडा का मानना ​​था कि दोनों रीजन के सितारों को साथ लाने से देश को एकजुट किया जा सकता है। विजय ने विकास पर ध्यान केंद्रित करने की भी बात कही। उन्होंने कहा- "शाहरुख सर की फिल्म ने लगभग 800 से 1000 करोड़ की कमाई की है और अल्लू अर्जुन की फिल्म ने 1000 करोड़ रुपए कमाए हैं। कल्पना कीजिए कि अगर दोनों किसी फिल्म में साथ काम करते हैं। यानी आप दक्षिण से एक स्टार और उत्तर से एक स्टार लाते है तो आप देश को एकजुट करते हैं।" देवरकोंडा ने कहा- "मुझे लगता है कि अगर हमें आगे बढ़ना है, तो हमारी एकमात्र महत्वाकांक्षा और इच्छा आगे बढ़ना होना चाहिए। अगर हम ज्यादा लोगों का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं तो इसके लिए सहयोग की आवश्यकता है।"

हॉलीवुड नहीं जाना चाहती करीना कपूर

करीना कपूर भी इस सेंशन में मौजूद थी। वे पिछले काफी समय से बॉलीवुड पर राज कर रही हैं। जहां आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा जैसी एक्ट्रेसेस हॉलीवुड चली गई हैं, वहीं करीना ऐसा करने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने कहा उन्हें बॉलीवुड इंडस्ट्री बहुत पसंद है, उन्हें हिंदी डायलॉग्स बोलना, हिंदी गानों पर डांस करना बहुत पसंद है। उन्होंने 'जब वी मेट' का रिफ्रेंस देते हुए कहा'भटिंडा की सीखनी हूं भाई'।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

2026 में इन 7 डायरेक्टर्स की फिल्में फोड़ेगी BO, चौथे नंबर वाले की मूवी का सबको इंतजार
Dhurandhar Day 40 Collection: 1300 करोड़ी हुई रणवीर सिंह की फिल्म, 40वें दिन की इतनी कमाई