WAVES 2025 में ऐलान, यहां बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा सिनेमा

Published : May 03, 2025, 03:42 PM IST
WAVES 2025 Updates

सार

तेलुगु फिल्म प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल और विक्रम रेड्डी नागपुर में दुनिया का सबसे बड़ा सिनेमाघर बनाने जा रहे हैं। WAVES 2025 में इसका ऐलान हुआ। यह सिनेमाघर भारत की तकनीकी क्षमता का प्रतीक होगा।

वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (WAVES) 2025 के दौरान सिनेमा लवर्स के लिए एक्साइटिंग ऐलान हुआ है। जल्दी ही फिल्मों के शौकीनों के लिए दुनिया का सबसे बड़ा सिनेमा हॉल मिलने जा रहा है। तेलुगु फिल्मों के जाने-माने प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल और विक्रम रेड्डी ने यह ऐलान किया है। यह सिनेमा नागपुर में बनाया जाएगा। अभिषेक और विक्रम ने इस सिनेमा का ऐलान करते हुए कहा कि यह दुनिया का सबसे बड़ा सिनेमा तो होगा ही, साथ-साथ यह भारत की टेक्निकल पावर का सिंबल बनेगा और एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में एक माइलस्टोन के तौर पर देखा जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी के निशान से जुड़ा प्रोजेक्ट

अभिषेक अग्रवाल और विक्रम रेड्डी ने अपने इस प्रोजेक्ट को द वर्ल्ड्स बिगेस्ट सिनेमा प्रोजेक्ट नाम दिया है। उनकी मानें तो नागपुर में शुरू होने जा रहे इस सिनेमा में दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन होगी। अभिषेक अग्रवाल ने अपने इस प्रोजेक्ट का ऐलान करते हुए WAVES 2025 में कहा कि उनकी यह कोशिश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन से जुड़ी हुई है, जो इंडियन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को वर्ल्ड क्लास बनाना चाहते हैं। अभिषेक और विक्रम रेड्डी ने इस मौके पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाक़ात की। WAVES 2025 में अपनी स्पीच के दौरान उन्होंने फडणवीस का शुक्रिया अदा किया और कहा कि उन्होंने ना केवल उनके विजन को समझा, बल्कि इस सपने को साकार करने में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। अभिषेक ने कहा कि उनका सिनेमा हॉल भारत की जनता को सबसे बड़ी स्क्रीन का अनुभव तो देगा ही। साथ ही 'मेक इन इंडिया' कैंपेन में भी अहम् भूमिका निभाएगा।

नेल्लूर में लग चुकी देश की सबसे बड़ी स्क्रीन

विक्रम रेड्डी ने इस दौरान कहा कि उनका प्रोडक्शन हाउस UV क्रिएशन ना केवल कंटेंट के लेवल पर, बल्कि दर्शकों को एक ऐसा अनुभव देने के लिए भी प्रतिबद्ध है, जिसे फिल्म ख़त्म होने के बाद भी याद रखा जाए। उन्होंने कहा कि नेल्लूर में उन्होंने भारत की सबसे बड़ी स्क्रीन बनाई है और अब वे नागपुर में दुनिया की सबसे बड़ी स्क्रीन बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने प्रोत्साहन देने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आभार जताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री की काबिलियत पर ना केवल भरोसा जताया, बल्कि इसे आगे बढ़ने का हौसला भी दिया।

कौन हैं प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल

अभिषेक अग्रवाल ने 2018 में 'किर्राक पार्टी' से बतौर प्रोड्यूसर करियर का आगाज किया। उन्होंने 'गुडाचारी' (2018), 'सीता' (2019), 'A1 एक्सप्रेस' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दी। 2022 में आई 'द कश्मीर फाइल्स' ने उन्हें हिंदी सनेमा में बड़ी पहचान दिलाई। अभिषेक अग्रवाल की अगली फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स: द बंगाल चैप्टर', जिससे काफी उम्मीदें जताई जा रही हैं।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Border 2 Box Office Collection Day 13: बॉर्डर 2 का निकला दम, 13वें दिन की कमाई सुन चौंक जाएंगे
Dhurandhar 22 देशों में इस मामले में हुई टॉप 10 में शामिल, 7 कंट्री में टॉप पर