
एंटरटेनमेंट डेस्क. एक वक्त था जब सलमान खान और ऐश्वर्या राय के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। 1999 में फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' के सेट पर दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई थी और 2001 में उनका ब्रेकअप हो गया था। लेकिन उनके अफेयर के दौरान मीडिया में कई ख़बरें उड़ी थीं और इन्हीं में से एक थी सलमान और ऐश्वर्या के गुपचुप निकाह की। दावा यह तक किया गया था कि शादी के बाद सलमान और ऐश्वर्या हनीमून के लिए न्यूयॉर्क गए थे। बाद में खुद ऐश्वर्या ने इन ख़बरों के पीछे की सच्चाई बताई थी।
क्या ऐश्वर्या राय ने धर्म बदलकर कर ली थी सलमान खान से शादी?
फिल्म इंडस्ट्री में यह अफवाह उड़ी थी कि सलमान खान और ऐश्वर्या राय ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। दोनों में से किसी ने इस बारे में पुष्टि नहीं की थी, लेकिन कहा जा रहा था कि दोनों ने निकाह किया था। दावा यह भी था कि यह निकाह सेरेमनी लोनावाला के एक बंगले में हुई थी और इसके लिए मुंबई से काजी बुलवाया गया था। कहा यह भी गया था कि ऐश्वर्या ने सलमान से निकाह के लिए अपना धर्म बदला था और सेरेमनी में कपल के करीबी दोस्त शामिल हुए थे।
पैरेंट्स की गैरमौजूदगी में सलमान-ऐश्व के निकाह का दावा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, सलमान और ऐश की निकाह सेरेमनी में दोनों के पैरेंट्स शामिल नहीं हुए थे। कथिततौर पर दोनों ने शादी की और फिर हनीमून के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो गए थे। बाद में दोनों को मुंबई लौटते हुए भी देखा गया। तमाम अफवाहों के बीच सलमान तो चुप रहे, लेकिन ऐश्वर्या ने प्रतिक्रिया दी थी और ख़बरों का सिरे से खंडन किया था।
ऐश्वर्या राय ने सलमान संग निकाह की बातों पर क्या कहा था?
ऐश्वर्या राय ने एक बातचीत के दौरान सलमान संग निकाह की ख़बरों पर नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि वे उन लोगों में से नहीं हैं, जो अपनी सच्चाई को छुपाएं। उन्होंने कहा था, "अगर ऐसा होता तो पूरी इंडस्ट्री को पता ना होता? इंडस्ट्री बहुत छोटी है। मेरे पास तो मेरी मां के एक्सीडेंट के बाद अपने परिवार के लिए भी वक्त नहीं था। मैं उन लोगों में से नहीं हूं, जो शादी जैसी बड़ी बात के बारे में इनकार करूंगी। अगर ऐसा होता तो मैं गर्व के साथ अपनी शादी का ऐलान करती। इसके लिए शादी के लिए समय कहां है? यह सब बकवास है।"
सलमान खान के साथ रिश्ते में परेशान हो गई थीं ऐश्वर्या राय
एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने सलमान खान के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में भी बताया था। उनका कहना था कि जब वे उनके साथ रिश्ते में थीं, तब उन्हें बहुत परेशान होना पड़ा था। ऐश्वर्या के मुताबिक़, वे सलमान के शराब पीकर दुर्व्यवहार करने से आहत हुई थीं। उन्होंने इसे अपनी जिंदगी का सबसे बुरा दौर बताया था और कहा था कि उन्हें शाब्दिक, शारीरिक और भावनात्मक हिंसा, बेवफाई और गुस्से का शिकार होना पड़ा था और इन्हीं सब बातों से परेशान होकर उन्होंने सलमान से रिश्ता ख़त्म करने का फैसला किया था। बाद में ऐश्वर्या का नाम विवेक ओबेरॉय से भी जुड़ा और फिर उन्होंने अभिषेक बच्चन से शादी कर ली।
और पढ़ें…
सलमान खान की Ex-भाभी सीमा को फिर हुआ प्यार, बेटे ने ऐसे किया रिएक्ट?
लॉरेंस बिश्नोई बोला- सलमान खान करे यह काम तो कर दूंगा माफ़, देखें वायरल VIDEO
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।