
एंटरटेनमेंट डेस्क. रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी को 6 साल हो गए हैं। कपल की शादी 14 नवम्बर 2018 को इटली के लेक कोमो शहर में हुई थी और इसकी खूब चर्चा रही थी। रणवीर और दीपिका बॉलीवुड ही नहीं, पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे खूबसूरत जोड़ी के तौर पर जाने जाते हैं। दोनों शादी के 6 साल बाद भी पति-पत्नी कम, दोस्त के रूप में ज्यादा अपना रिश्ता निभाते हैं। वैसे, रणवीर अपने जॉली नेचर के लिए जाने जाते हैं और कोई भी बात करने में संकोच नहीं करते हैं। यहां तक कि वे अपनी सुहागरात के बारे में तक खुलकर बात कर चुके हैं।
यह उस वक्त की बात है, जब रणवीर करन जौहर के चैट शो 'कॉफ़ी विद करन' के 7वें सीजन में बतौर गेस्ट पहुंचे थे। शो पर उनके साथ आलिया भट्ट थीं। इस दौरान रणवीर ने खुलकर सुहागरात पर सेक्स करने की बात कबूल की थी। दरअसल, शो पर बिंगो गेम खेला जा रहा था। इस दौरान जब करन जौहर ने रणवीर से पूछा कि क्या शादी की रस्मों के बाद में थके नहीं थे तो रणवीर ने इनकार में सिर हिलाया और कहा, "नहीं, मैं बेहद चार्ज था।"
रणवीर ने करन को जवाब देते हुए आगे कहा, "मेरे पास अलग - अलग मूड के सेक्स की प्लेलिस्ट है। सेंसुअस, पैशनेट, लविंग सेक्स के लिए। फिर अश्लील, कामुक और गंदे सेक्स के लिए। अलग सेक्स प्लेलिस्ट।" इस दौरान रणवीर ने यह भी दावा किया था कि उन्होंने वैनिटी वैन में भी सेक्स किया था। करन ने जब इस (वैनिटी वैन में सेक्स) बारे में पूछा तो रणवीर ने कहा था, "इसमें रिस्क एलिमेंट है, जो इसे और भी एक्साइटिंग बना देता है। "
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है। रणवीर ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में कहा था , "पहली बार मैंने उसे पीछे से देखा था। उसने सिल्वर आउटफिट पहना हुआ था और वह बेहद लंबी थी। मैं यकीन नहीं कर पा रहा था कि कोई ऐसा भी दिख सकता है।" दरअसल, यह 2012 में तब की बात है, जब एक अवॉर्ड शो में दीपिका और रणवीर की पहली मुलाक़ात की हुई। 2012 ही वह साल था, जब रणवीर और दीपिका डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला : राम लीला' में काम कर रहे थे। इस फिल्म के सेट पर दोनों का प्यार परवान चढ़ा। बाद में दोनों ने 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' और 'सिंघम अगेन' में भी साथ काम किया।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इसी साल 8 सितम्बर को बेटी के पैरेंट्स बने हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम दुआ पादुकोण सिंह रखा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह को आगे 'डॉन 3', 'सिम्बा 2', 'धुरंधर', 'शक्तिमान' और 'बैजू बावरा' जैसी फिल्मों में देखा जाएगा। वहीं, दीपिका आगे 'लव 4 एवर' और 'कल्कि 2898 AD पार्ट 2' जैसी फिल्मों में नज़र आएंगी।
और पढ़ें…
2024 में Netflix पर सबसे ज्यादा देखी गईं ये 5 Movie, एक 4 माह से No. 1
BO का असली खिलाड़ी है साइकिल पर दिख रहा लड़का, दे चुका 5000 CR+ की मूवीज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।