कौन हैं और क्या करती हैं Arshad Warsi की पत्नी Maria Goretti?

Published : May 30, 2025, 03:46 PM IST

अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी पर SEBI ने एक साल का बैन लगाया है। मारिया एक जानी-मानी VJ और टीवी होस्ट हैं, जिन्होंने कई शोज होस्ट किए हैं और बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है।

PREV
16

अरशद वारसी और उनकी पत्नी मारिया गोरेट्टी पर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इंडिया (SEBI) का शिकंजा कसा है। उन पर स्टॉक मार्केट में एक साल का बैन लग गया है। जानिए कौन हैं मारिया गोरेट्टी...

26

53 साल की मारिया गोरेट्टी पेशे से वीडियो जॉकी और टीवी होस्ट हैं। उन्होंने कई टीवी शोज को होस्ट किया है। इनमें 'आई लव कुकिंग ऑन लिविंग फूड्ज़' शामिल हैं।

36

मारिया गोरेट्टी ने लाइफस्टाइल चैनल 'गुड टाइम्स' के लिए शो 'डू इट स्वीट' होस्ट किया है। उन्होंने वीडियो जॉकी के तौर पर एमटीवी के शोज के लिए काम किया है और काफी पॉपुलर भी रही हैं।

46

वीडियो जॉकी और होस्ट के अलावा मारिया ने एक्ट्रेस के तौर पर भी काम किया है। उन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में छोटे, लेकिन महत्वपूर्ण रोल निभाए हैं। मसलन अपने बेटे ज़ेक वारसी के साथ उन्होंने फिल्म 'सलाम नमस्ते' में स्पेशल अपीयरेंस दिया है।

56

मारिया गोरेट्टी ने रजत कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रघु रिमियो' में छोटा सा रोल निभाया है। वे साइंस फिक्शन फिल्म 'जाने क्या होगा' में भी दिखाई दीं। इसके अलावा उन्हें हरभजन मान के पॉपुलर सॉन्ग 'गल्लां गोरियां' में देखा जा चुका है।

66

1991 में कॉलेज के एक डांस कॉम्पिटिशन के दौरान वे पहली बार अरशद वारसी से मिली थीं। 14 फ़रवरी 1996 को दोनों की शादी हुई। अरशद और मारिया के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी का नाम जीनीजो वारसी और बेटे का नाम जेक वारसी है।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Photos on

Recommended Stories