
Who Is Riddhima Kapoor Sahani: बॉलीवुड के प्रतिष्ठित कपूर खानदान ने इंडस्ट्री को दो शानदार एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और करीना कपूर दी हैं। अब इसी खानदान की एक और बेटी फिल्मों में कदम रखने जा रही है। खास बात यह है कि फिल्मों में एंट्री लेने जा रही यह कपूर गर्ल 44 साल की हो चुकी है और 14 साल की बेटी की मां भी है। अब तक इसने कोई फिल्म नहीं की है। लेकिन अब पहली बार यह स्क्रीन पर डेब्यू के लिए तैयार है। कम से कम मीडिया रिपोर्ट्स में तो यही दावा किया जा रहा है। कहा यहां तक जा रहा है कि इस कपूर गर्ल को पहली फिल्म में रोमांटिक हीरोइन के तौर पर देखा जाएगा।
हम जिस कपूर गर्ल की बात कर रहे हैं, उनका नाम है रिद्धिमा कपूर साहनी। वे दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर और दिवंगत दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर की बेटी और सुपरस्टार रणबीर कपूर की बड़ी बहन हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो 44 साल की रिद्धिमा कपूर साहनी बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं और उनकी पहली फिल्म कॉमेडियन से एक्टर बने कपिल शर्मा के साथ होगी। पिंकविला ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में यह दावा किया है। इस रिपोर्ट की मानें तो फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2025 में शुरू हो जाएगी।
रिपोर्ट में बताया गया है कि रिद्धिमा कपूर साहनी और कपिल शर्मा स्टारर यह फीचर फिल्म पूरी तरह कॉमिक एंटरटेनर होगी। फिल्म का निर्देशन आशीष-मोहन कर रहे हैं। अप्रैल मध्य में फिल्म की शूटिंग चंडीगढ़ में शुरू होगी। कथिततौर पर इस सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म में मेकर्स कपिल शर्मा और रिद्धिमा कपूर साहनी के अलावा कुछ और शानदार एक्टर्स को लेकर आ रहे हैं, जिनमें रिद्धिमा की मां नीतू कपूर भी शामिल हैं। फिल्म का टाइटल अभी अनाउंस नहीं हुआ है। लेकिन जल्दी ही इसकी घोषणा हो सकती है।
रिद्धिमा कपूर साहनी ना केवल शादीशुदा हैं, बल्कि 14 साल की बेटी की मां हैं। पेशे से फैशन और ज्वैलरी डिजाइनर रिद्धिमा की शादी 2006 में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन भारत साहनी से हुई थी। 23 मार्च 2011 को उनकी बेटी समारा साहनी का जन्म हुआ, जो अब 14 साल की हो चुकी हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।