
एंटरटेनमेंट डेस्क. फिल्म इंडस्ट्री में दशकों से अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर रहीं रेखा का हर कोई दीवाना है। रेखा का जन्म 10 अक्टूबर 1954 को हुआ था। महज 4 साल की उम्र में उन्होंने एक चाइल्ड एक्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर 14 साल की उम्र में लीड एक्ट्रेस के रूप में काम करने लगी थीं। हालांकि, इस दौरान उनका नाम कई अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार तक से जुड़ा, लेकिन कुछ ही समय में टूट गया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा खुद से 5 साल छोटे संजय दत्त को भी डेट कर चुकी हैं। दरअसल जब रेखा और संजय फिल्म 'जमीन आसमान' की शूटिंग कर रहे थे, तब रेखा अपनी पर्सनल लाइफ की परेशानियों से काफी दुखी थीं, वहीं उस समय संजय का करियर भी डूब रहा था। कहा जाता है कि इस दौरान संजय ड्रग्स के चंगुल में बुरी तरह फंसे हुए थे। ऐसे में रेखा उनका सहारा बन गई थीं और उनसे इमोशनली अटैच हो गई और उन्होंने संजय को इन सारी चीजों से बाहर आने में मदद की।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय दत्त और रेखा से मंदिर में जाकर शादी भी कर ली थी। फिर इस बारे में जब सुनील को पता चला, तो उन्होंने रेखा से बात की और उन्हें संजय से दूर रहने को कहा। ऐसे में रेखा ने संजय से दूरी बना ली और मीडिया में इस अफेयर की खबर को अफवाह बताई। हालांकि, दोनों ने शादी की बात को कभी ऑफिशियली स्वीकार नहीं किया। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि रेखा आज भी अपनी मांग में संजय दत्त के नाम का सिंदूर लगाती हैं। हालांकि, यह बातें कितनी सच हैं ये तो सिर्फ रेखा ही जानती हैं।
इसके बाद रेखा का नाम किरण कुमार, विनोद मेहरा, जितेंद्र, आदि से जुड़ा, लेकिन यह रिश्ते भी लंबे नहीं चल पाए। फिर कुछ साल बाद रेखा 1990 में दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन मुकेश अग्रवाल से शादी कर ली। हालांकि, शादी के 3 महीने बाद मुकेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, उन्होंने ऐसा क्यों किया इस बारे में किसी को कुछ नहीं पता है।
और पढ़ें..
मीका सिंह को पाकिस्तान से मिला इतने CR का तोहफा! यह उनकी फीस से भी 30 गुना महंगा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।