Women's World Cup 2025 के फाइनल में पहुंची इंडिया से झूमा बॉलीवुड, सेलेब्स ने खास अंदाज में दी बधाई

Published : Oct 31, 2025, 12:39 PM IST
Women's World Cup 2025

सार

Women's World Cup 2025 महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बना ली। 2 नवंबर को खिताबी मुकाबला साउथ अफ्रीका से होगा। करीना कपूर समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने टीम को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी।

इंडियन वुमन क्रिकेट टीम ने मुंबई में हुए महिला वर्ल्ड कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि का पूरा देश जश्न मना रहा है। ऐसे में करीना कपूर, ऋषभ शेट्टी, वरुण धवन, सुनील शेट्टी, मनोज बाजपेयी और अर्जुन रामपाल समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए इंडियन वुमन क्रिकेट टीम को बधाई दी।

सेलेब्स ने इंडियन वुमन क्रिकेट टीम को दी खास बधाई

करीना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मैच की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'और जैसा मैं कहती हूं कि लड़कियां सब कुछ कर सकती हैं। हिम्मत और दृढ़ संकल्प के साथ... शाबाश टीम इंडिया, फाइनल में, मेरी लड़कियों।' वरुण धवन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जेमिमा की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरी हीरो।' ऋषभ शेट्टी ने ट्वीट कर लिखा, 'यह भारत के लिए एक खास पल है। हमारी महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया पर रोमांचक जीत के साथ फाइनल में पहुंचने की बधाई। धन्यवाद, जेमिमा वह शतक वाकई कमाल का था!'

 

ये भी पढ़ें..

The Taj Story Review: ताज महल के 22 कमरों का क्या है सच, हिला देगा कोर्ट रूम खेल

प्रेग्नेंट कैटरीना कैफ के घर से ली प्राइवेट तस्वीरें देख भड़के फैंस, कर दी यह डिमांड

सुनील शेट्टी-अर्जुन रामपाल ने खास अंदाज में जताई खुशी

सुनील शेट्टी ने एक्स पर एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, '339... ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ!!! यह लक्ष्य हासिल करने के लिए एक बड़ा स्कोर था, लेकिन विश्वास उससे भी बड़ा था। जेमिमा का शतक और भारत का निडरता से पीछा करना - असली जादू! टीम इंडिया जोश और विश्वास के साथ फाइनल में पहुंच गई है।' अर्जुन रामपाल ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'हर दिन आप इस तरह का पीछा नहीं देखते हैं। महिला क्रिकेट के लिए यह कितना शानदार पल है। क्या भावना है। क्या महाकाव्य है। हमारी लड़कियों को सलाम। आप पहले से ही चैंपियन हैं। धन्यवाद #जेमीमाहरोड्रिग्स। फाइनल के लिए प्रार्थनाएं शुरू हो चुकी हैं, आप लड़कियों ने एक अरब से अधिक दिल जीते हैं।' आपको बता दें कि महिला वर्ल्ड कप 2025 2 नवंबर को नवी मुंबई में होगा। यह मैच इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होगा। 2005 और 2017 के बाद, यह महिला विश्व कप फाइनल में भारत की तीसरी उपस्थिति होगी।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Mumbai BMC Elections 2026: अक्षय से लड़की ने मांगी कर्ज चुकाने मदद, जानें फिर क्या हुआ
Indian Army Day: भारतीय सेना का शौर्य दिखाती 6 धुरंधर फिल्में, आज भी दर्शकों की फेवरेट