
Yukta Mookhey Priyanka Chopra Miss World Career Clash : युक्ता मुखी ने प्रियंका चोपड़ा के साथ अपने रिश्ते पर तीखा कॉमेन्ट किया है। उन्होंने एक्ट्रेस के बारे में किसी भी खूबी के होने का इंकार किया है। उन्होंने ब्यूटी कॉम्पीटिशन में प्रतिस्पर्धा से ज़्यादा मेंटरशिप की इंपोर्टेंस पर ज़ोर दिया है।
युक्ता मुखी ने साल 1999 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और उसके ठीक एक साल बाद 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने विश्व सुंदरी का ताज भारत को दिलवाया था। देश के लिए लगातार दूसरी बार खिताब जीतना बेहद सरप्राइजिंग था। हाल ही में फिल्मी मंत्र मीडिया के साथ एक इंटरव्यू में युक्ता ने बताया कि कैसे उनकी 'जूनियर' प्रियंका ने कॉम्पीटिशन की प्रिपरेशन के लिए उनसे सलाह ली थी।
क्या युक्ता मुखी से सलाह लेकर मिस वर्ल्ड बनी प्रियंका चोपड़ा
युक्ता मुखी का कहना है कि प्रियंका चोपड़ा में तारीफ करने लायक ऐसा कुछ भी नहीं है। दरअसल उनसे प्रियंका की किसी खासियत के बारे में पूछा गया, तो युक्ता ने कहा, "कुछ भी नहीं"। उन्होंने आगे कहा, "क्योंकि वह मुझसे जूनियर हैं। वह मुझसे सलाह लेती थीं। मेरे बाद अगले साल उसने ये खिताब जीता था। मुझे पर्सनली लगता है कि ये ऐसी चीजें थीं, जिनके लिए मैंने उन्हें सही गाइड किया था, और उनके पेरेंटस मेरे माता-पिता से बात करना चाहते थे। मुझे नहीं लगता कि वह इस समय मुझसे पूछने के लिए सही पर्सन हैं।"
युक्ता मुखी ने कहा कि प्रियंका उन्हें एक कंटस्टेंट के रूप में देखती हैं। वहीं सीनियर एक्ट्रेस तक मुझसे रिस्पेक्ट से बात करती थी.. "मुझे याद है कि जूही चावला ने मेरे जीतने और वापस आने के बाद मुझसे बात की थी और वह मुझसे बहुत विनम्रता से बात कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि आप बहुत सुंदर और इतनी टॉल हैं, आप खुद को बहुत अच्छी तरह से प्रजेंट करती हैं, इंटरनेशनल लेवल पर जाने के बारे में सोचो। इसलिए आज मैं उन लोगों के बारे में बात कर रही हूं, जो आपको एक कंटस्टेंट के रूप में नहीं देखते हैं। वे आपको एक खतरे के रूप में नहीं देखते हैं। वे आपको किसी ऐसे शख्स के रूप में देखते हैं जो जूनियर है, या जैसे 'मैं उन्हें कुछ सिखा सकता हूं', और इसके लिए बहुत बहुत बड़ा बनने की जरुरत होती है। सिर्फ मिस इंडिया या मिस वर्ल्ड का खिताब मिलने से सब चीज नहीं होती।"
प्रियंका चोपड़ा और युक्ता मुखी दोनों ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता, उनके करियर का ग्राफ बहुत डिफरेंट मोड में आगे बढ़ा। युक्ता को बॉलीवुड में करियर डेव्लप करने के लिए स्ट्रगल करना पड़ा। वह प्यासा, कटपुतली और मेमसाहब जैसी कुछ फ़िल्मों में नज़र आईं, लेकिन इनमें से कोई फिल्म हिट नहीं हो पाई।
इसके विपरीत, प्रियंका ने बहुत आराम से फ़िल्मों में कदम रखा। उन्हें आसानी से मूवी मिलती चली गईं। वे बहुत कम टाइम में बॉलीवुड में स्टार बन गईं। अंदाज़, फ़ैशन, बर्फी और बाजीराव मस्तानी जैसी फ़िल्मों में एक्टिंग के लिए तारीफें बटोरी हैं। वह भारतीय सिनेमा में सबसे सफल और मल्टी टेलेंटेड एक्टर्स में से एक बन गईं। आखिरकार, एक्ट्रेस ने क्वांटिको, बेवॉच और द व्हाइट टाइगर जैसे प्रोजेक्ट के साथ हॉलीवुड का रुख किया और खुद को एक ग्लोबल स्टार,फिल्म मेकर के तौर पर खुद को स्थापित कर लिया।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।