Yuzvendra Chahal से तलाक लेने पहुंची धनश्री, कैमरामैन पर भड़की

Published : Mar 20, 2025, 05:54 PM ISTUpdated : Mar 20, 2025, 06:02 PM IST
Dhanashree Verma Yuzvendra Chahal

सार

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा ने तलाक की अर्जी दी है। हाल ही में कोर्ट पहुंची धनश्री पैपराजी पर भड़क गईं क्योंकि उनकी वजह से एक महिला गिर गई थी। दोनों 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे।

yuzvendra chahal dhanashree verma divorce case : भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का ऑफीशियल डिवोर्स हो गया है। दोनों काफी समय से अलग-अलग रहे थे। तलाक का केस मुंबई के बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट में फाइनल हियरिंग के लिए लगा  था। गुरुवार को दोनों कोर्ट की पेशी में पहुंचे थे।  इस बीच, धनश्री का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कोर्ट सुनवाई से पहले पैपराज़ी द्वारा परेशान किए जाने पर अपना आपा खो बैठीं।

 

 


धनश्री वर्मा ने लगाई पैप्स को फटकार, महिला का पूछा हाल

20 मार्च को धनश्री वर्मा भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ बांद्रा के फैमिली कोर्ट में तलाक की सुनवाई के लिए पहुंचीं थी। पैपराज़ी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कोरियोग्राफर और एक्ट्रेस को अपनी कार से बाहर निकलते देखा गया। इसके बाद भीड़ ने उन्हें घेर लिया था। जब वह कोर्ट परिसर की ओर जा रही थीं, तो पैपराज़ी उन्हें कवर करते हुए आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान पैपराजी का धक्का लगने से एक महिला इसी परिसर में गिर गई। धनश्री इस बात से भड़क गईं। उन्होंने तत्काल कैमरा मैन को डांटते हुए कहा कि ये क्या कर रहे हो। क्या ऐसा व्यवहार किया जाता है। एक्ट्रेस ने यहां मौजूद तमाम पैप्स को आड़े हाथों लिया है। उसने तेजी से वहां से जाने से पहले महिला से पूछा कि क्या वह ठीक है। उन्होंने तेजी से वहां से जाने से पहले महिला से पूछा कि क्या वह ठीक है।

 

 

धनश्री- युजवेंद्र का महज 2 साल चला रिश्ता

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल ने 2020 में भव्य समारोह में शादी की थी। इससे पहले कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान दोनों की मुलाकात हुई, इसके बाद उनका प्यार परवान चढ़ा। शादी के तुरंत बाद, उनके रिश्ते में मुश्किलें शुरू हो गईं क्योंकि वे जून 2022 से अलग रहने लगे। इस साल की शुरुआत में फरवरी में, उन्होंने कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की। 22 मार्च से शुरू होने वाले आगामी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मैचों में चहल की पार्टीसिपेशन को देखते हुए, हाईकोर्ट ने बांद्रा पारिवारिक न्यायालय को अलग हुए जोड़े की तलाक की कार्यवाही में तेजी लाने का निर्देश दिया था।

 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

2025 में इन 2 हसीनाओं ने किया धमाकेदार डेब्यू, एक की उम्र 20-दूसरी है 23 साल की
2026 में अजय देवगन छोड़ेंगे ये आदतें, नुसरत भरूचा समेत 3 स्टार ने भी लिया प्रण!